फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hazrat Khwaja Suleman's annual Urs begins with Quran recitation

Shahjahanpur News: कुरानख्वानी से शुरू हुआ हजरत ख्वाजा सुलेमान का सालाना उर्स

Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Khwaja Suleman's annual Urs begins with Quran recitation
तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर में वार्षिक उर्स पर चादरपोशी करते जायरीन। स्रोत:
मीरानपुर कटरा। जैतीपुर मार्ग पर मिल्कीपुर खैरपुर गांव में स्थित खानकाह-ए-सुलेमानिया में सूफी संत हजरत ख्वाजा सुलेमान का 80वां सालाना उर्स मंगलवार को सुबह कुरानख्वानी के साथ आरंंभ हो गया। असर की नमाज के बाद चादरपोशी का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

खानकाह के सज्जादानशीन मौलाना मो. अफरान रजा कादरी चिश्ती ने कुरानख्वानी कर मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। बाद में खानकाह परिसर में सभी पीरोंं की मजारों पर चादरपोशी की गई। तमाम अकीदतमंदों ने भी चादरें चढ़ाकर और गुलपोशी कर परिवार की सलामती की दुआ की।
विज्ञापन

बाद में ईद मिलादुन्नबी का जलसा हुआ। इस मौके पर राजस्थान के मकराना से आए मौलाना शमशुद्दीन ने तकरीर करते हुए कहा कि मुसलमानों को पांच वक्त की नमाज अपनी जमात के साथ अदा करनी चाहिए और नमाज के साथ अपने गुनाहों से भी तौबा करनी चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान मोइन खां, हाफिज नादिर रजा, कारी मो. शमीम रजा, पूर्व प्रधान सुल्तान सईद खां, नफीस आलम, फैज रजा, नाजिम हुसैन, ताहिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed