फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Harishankari was planted under the great campaign of Lokbharti

Shahjahanpur News: लोकभारती के महाअभियान के तहत रोपी गई हरिशंकरी

Mon, 31 Jul 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Harishankari was planted under the great campaign of Lokbharti
शाहजहांपुर में बहुउद्देशीय ऑडीटोरियम में हरिशंकरी का रोपण करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सु
शाहजहांपुर। लोक भारती की ओर से चलाए जा रहे हरियाली माह के तहत रविवार को जिले में हरिशंकरी रोपण का महाअभियान चलाया गया। इसके तहत महानगर की 118 बस्तियों व ददरौल विकास खंड की 74 ग्राम पंचायतों में रोपण किया गया।
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम में हरिशंकरी का रोपण कर शुभारंभ किया। अभियान के लिए 13 टोलियां बनाई गईं। इनमें छह टोली महानगर और सात टोली ददरौल के लिए रहीं। पिछले 15 दिनों में लोक भारती कार्यकर्ताओं ने सभी सामाजिक, धर्मिक एवं अन्य संगठनों से समन्वय स्थापित कर समाज के हर वर्ग और महानगर की हर गली तथा ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। समापन सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ, जहां वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी पौधरोपण किया। उनके अलावा पूर्व चुनाव आयुक्त राजेंद्र भौनवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्रपाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, स्वामी पगलानंद जी महाराज, लोक भारती अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पर्यावरणविद चंद्रभूषण तिवारी, प्रसून गुप्ता, अंकित सिंह, गोपाल शर्मा, कृष्णानंद राय, लोक भारती बरेली, सीतापुर लखीमपुर, लखनऊ की टोलियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed