{"_id":"7f3ac21cab435b71058cbc8d5f284281","slug":"har-har-mahadev-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को मंदिरों में भक्तों की दोहरी कतारें लगी रहने से माहौल कुछ अलग ही देखने को मिला। महाशिवरात्रि पर जहां सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भोलेबाबा का जलाभिषेक करने को कतार में लगे अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे, वहीं हनुमान जी के भक्त भी प्रसाद चढ़ाने को लाइन में लगे रहे। यह सिलसिला सुबह तड़के से शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। भक्तों ने जलाभिषेक कर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, मिष्ठान आदि अर्पित कर मनौती मांगी।
महाशिवरात्रि पर देवालयों का नजारा ही अद्भुत था। दोपहर में बंद रहने वाले मंदिरों के कपाट मंगलवार को दिनभर खुले रहे। इसका कारण इतना ही था कि आदिदेव महादेव के दर्शन करने, उनका अभिषेक करने और प्रसाद चढ़ाने को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा लाइन में लगे रहे। भक्तों की कतार कभी छोटी होती दिखाई ही नहीं पड़ी। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र, मिष्ठान आदि की दुकानों से मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। प्रमुख रूप से बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा चौकसीनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, ओसीएफ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। गली-मोहल्लों के मंदिरों में भी भक्तों ने बेलपत्र चढ़ाकर मनौती मांगी।
पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं नगर पालिका की ओर से सभी मंदिरों के आसपास सफाई कराकर चूना छिड़कवाया गया था। मंदिरों में भोलेबाबा के भजन भी दिनभर सुनाई देते रहे। सुबह तड़के से ही घंटों की ध्वनि और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के स्वर से वातावरण गूंजता रहा। जीआईसी चौराहा के समीप स्थित मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जलालाबाद। महाशिवरात्रि पर नगर के परशुराम मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा के अलावा गांव दियुरा तथा भैंसटा कलां स्थित शिवमंदिरों पर भक्तों ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा भगवान परशुराम मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो पूरी रात चला।
परौर। क्षेत्र के शिव बाबा परमेश्वरनाथ मंदिर तथा क्षेत्र के कई मंदिरों पर पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के कालिका जालिपा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर मनौतियां मांगीं।
मीरानपुर कटरा। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से मंदिरों के आसपास सफाई के विशेष इंतजाम किए गए।
कलान। क्षेत्र के पटना देवकली शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर रात से ही शिव भक्तों का मंदिर परिसर में भीड़ लग चुकी थी। रात एक बजे से ही हर-हर भोले की आवाज गुजने लगी और श्रद्धालुओं ने पूरे दिन जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर भगवान भोले से मनौतियां मांगीं।
मिर्जापुुर। कस्बे के शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने हर हर-बम बम और ऊं नम: सिवाय के उद्घोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर ग्राम भुर्जिया स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर मेला भी लगा। मंगलवार सुबह सूर्य की किरण फूटने से पहले शिवभक्तों ने चौराहा स्थित विश्वनाथ मंदिर,शिवालय मंदिर, जानकी महाराज खेड़ा शिवमंदिर,कालीदेवी मंदिर,मेन मार्केट स्थित शिवमंदिर मे हर हर-बम बम और ऊं नम: सिवाय के उद्घोष के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक बाद दोपहर तक चलता रहा।
गोवंश की रक्षा को किया हवन पूजन
शाहजहांपुर। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भारतीय गोवंश रक्षणसंबर्धन परिषद, गोवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद, राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में गोवंश की रक्षा के लिए श्री अखंड पाठ और हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर गोवंश का पूजन भी हुआ। पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने हवन पूजन कराकर गोवंश की रक्षा और संरक्षण का संकल्प सभी को दिलाया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सक्सेना, राम कुमार अग्रवाल, ओमपाल सिंह, बबलू सक्सेना, नेहा, निक्की, मंजू सक्सेना, रूपा, गायत्री देवी, कांती पांडेय आदि का योगदान रहा।