फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   happy new year 2015

शहर में अलग-अलग रंगों में दिखा नए साल का जश्न

Thu, 01 Jan 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 01 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
happy new year 2015
आसमान में छाए बादलों से नए साल का सूरज भले ही काफी देर से और आंशिक रूप से ही दिखाई पड़ा हो, लेकिन लोगों के उल्लास में कोई कमी दिखाई नहीं पड़ी। सुबह से ही लोगों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे थे। लोगों ने अपने चहेतों और नाते-रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात कर और शुभकामना संदेश भेजकर नववर्ष की बधाई दी। नए साल के पहले दिन बाजार में खासी रौनक रही। लोग खरीददारी के साथ होटलों में भी लंच और डिनर का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त
नए साल पर श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह तड़के से बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत गली-मोहल्लोें के मंदिरों में भी खूब पूजा-अर्चना की गई। बाबा विश्वनाथ मंदिर में तो सावन जैसा नजारा दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


रोटरी सिटी ने बांटी चाय-कैप
रोटरी क्लब सिटी ने नए साल का स्वागत कड़ाके की सर्दी में निशात सिनेमा तिराहे पर चाय-बिस्कुट बांटकर किया। साथ ही जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कैप भी बांटीं। चाय-कैप वितरण में राजीव भारती, विनय शुक्ला, भवनेश निझावन, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, राकेश सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीआई ने चाय साथ बांटे रस्क
जेसीआई ने भी नित्य सेवा परमो धर्मा: नामक कार्यक्रम के अंतर्गत घंटाघर के समक्ष स्टाल लगाकर चाय और रस्क बांटे। कड़ाके की सर्दी में रिक्शेवालों तथा अन्य राहगीरों ने गरमागरम चाय का आनंद लिया। इस मौके पर संयोजक अमित शर्मा, अध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ. विकास अग्रवाल, दिनेश दीक्षित, हरिओम गुप्ता आदि का योगदान रहा।

कृपाल आश्रम में हुआ ध्यान-प्रवचन
संत कृपाल आश्रम में नए साल का शुभारंभ ध्यान और गुरु महाराज के प्रवचन सुनकर किया गया। गुरु वंदना के बाद सीडी के माध्यम से धार्मिक कव्वालियां सुनी गईं। इसी कड़ी में सिलाई केंद्र की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. कैलाश चंद्र रस्तोगी, राजीव शर्मा, राम प्रकाश सेठी, राम सरन वर्मा, गौरी शंकर आदि का योगदान रहा।  

कांवेंट स्कूल में केक काटकर मनाई खुशी
एक होटल में कांवेंट स्कूल ग्रुप ने नए साल का जश्न मनाया। कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों ने केक काटकर और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम नए साल की खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल, शमां जैदी, नील जौहरी, आरडी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।

सिंघल ने बांटीं सिलाई मशीन
उद्योगपति रामचंद्र सिंघल ने अपने आवास पर जरूरतमंद महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंटकर नया साल शुरू किया।

प्रेस क्लब ने मनाया जश्न
प्रेस क्लब, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और उपजा के नए साल के संयुक्त आयोजन में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, चेयरमैन तनवीर खां आदि प्रमुख लोगों ने पहुंचकर नए साल की शुभकामना दी। इस मौके पर पत्रकार सरदार शर्मा, अशोक गुप्ता, जरीफ मलिक आनंद, अमित गुप्ता, राजबहादुर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

युवाओं में नए साल पर दिखा बदलाव
जलालाबाद। नगर में अधिकतर लोग खासकर युवा वर्ग ने इस बार नए साल का इस्तकबाल अलग अंदाज में किया। बृहस्पतिवार को भगवान परशुराम मंदिर, मेन चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा चिंरौजी वाली मठिया पर भगवान का दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाने को देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। इस बार नए साल में दिखे इस बदलाव की नगर के संभ्रांत लोगों के बीच खासी चर्चा रही।

नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
महिला उत्थान समिति की ओर से आईवेट कंप्यूटर सेंटर पर आयोजित हुए नये साल के कार्यक्रम के बाद वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को गुटका, तंबाकू समेत अन्य नशाखोरी से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष असमां सुल्ताना के अलावा सेंटर के प्रबंधक वेदप्रकाश सिंह समेत कई युवा मौजूद रहे।


नव वर्ष पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
कलान। एमजी कांवेंट स्कूल में नववर्ष के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब जश्न मनाया। बेहतर प्रस्तुतियां देने में सुनैना, रिया गुप्ता, चांदनी गुप्ता, वैभव गुप्ता, लक्ष्मी देवी, अमन गुप्ता, रेखा देवी आदि को समाज सेवी रविंद्र आजाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप सिंह, गगन गुप्ता, अमित गुप्ता, अवनीश शर्मा, अशोक यादव, रामकुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed