फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   happy new year 2015

पुलिस अत्याधुनिक शस्त्रों से होगी लैस

Wed, 31 Dec 2014 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 31 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
happy new year 2015
पुरानी परिपाटी पर चली आ रही पुलिस को नए साल में नया चेहरा देने की कोशिश होगी। जिनका जनता के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं होगा, उन्हें सूचीबद्ध करके थानों से हटाकर दूसरे कामों में लगाया जाएगा। वहीं अंग्रेेजों के जमाने से चले आ रहे पुराने असलहों की जगह अत्याधुनिक हथियारों से पुलिस के जवानों को लैस किया जाएगा। थ्री नॉट थ्री की जगह इंसास रायफल दी जाएंगी, इन थ्री नॉट थ्री रायफल और 455 बोर के रिवाल्वर सीतापुर पीटीसी में जमा कराया जाएगा। इसी के साथ बाइक (चीता मोबाइल) से घूमने वाले पुलिस कर्मियों को रायफल की जगह रिवाल्वर-पिस्टल दिए जाएंगे। इसके साथ ही सोशल पुलिसिंग का पुलिस कर्मियों को पाठ पढ़ाया जाएगा। महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम को महिला शिकायत दिवस जनवरी से ही शुरू हो जाएंगे। एसपी आरपीएस यादव के मुताबिक जन सहयोग और जनता के विश्वास को जीतकर पुलिस की छवि सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सबक 2014
0 इस वर्ष कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई। ट्रैफिक पुलिस ओवरलोडिंग पर नकेल नहीं कस पाई।
0 लंबित विवेचनाओं को पूरा करने की प्रक्रिया धीमी रही।
0 महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाया।
0 कुछ पुलिस कर्मियों ने छवि को धूमिल किया।
0 लूट के कई मामलों के खुलासे फर्जी ही हुए।
0 थानों में सुनवाई न होने पर फरियादी अधिकारियों के चक्कर लगाते नजर आए।


उपलब्धियां 2014
0 ऑन लाइन एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू
0 पाक्सो से संबंधित मामलों की तुरंत रिपोर्ट दर्ज की गई।
0 ट्रेनी दरोगाओं की नई खेप मिली, महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ी।


उम्मीदें 2015
0 ऑन लाइन एफआईआर दर्ज होने से लोगों को सहूलियत होगी।
0 महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने का संकल्प।
0 पुलिस कर्मियों को सोशल पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed