फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanumat Dham: No trace of ropeway, pathway also stuck

हनुमत धाम : रोप-वे का अता-पता नहीं, पाथ-वे भी अटका

Mon, 29 Apr 2024 05:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Hanumat Dham: No trace of ropeway, pathway also stuck
हनुमतधाम पर बनाया गया बांध और रास्ता। स्रोत : संवाद
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नहीं मिली दोनों कार्यों की स्वीकृति
विज्ञापन


फोटो - 18 व 20


संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजाहंपुर। हनुमत धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी तमाम योजनाओं पर काम होना है। इनमें से एक सिटी पार्क के पीछे से हनुमत धाम तक रोप-वे और पक्का पुल से विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा तक नदी के किनारे पाथ-वे निर्माण अधर में लटका है।

विसरात रोड स्थित हनुमत धाम जिले के मानचित्र पर सबसे ऊपर नजर आता है। यहां पर खन्नौत नदी के मध्य में बने टापू पर हनुमान जी की 104 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित है। हनुमान जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। हनुमत धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रोप-वे और पाथ-वे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने के प्रयास किए थे।
विज्ञापन

जिसके बाद पाथ-वे के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन इसे अभी स्वीकृति नहीं मिल सकी। रोप-वे को लेकर किसी अधिकारी के पास कोई नई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

बांध और अतिरिक्त प्रवेश मार्ग बनने से मिल रहा लाभ

-हनुमत धाम के पूर्व की तरफ खन्नौत नदी पर बांध बनाकर एक अतिरिक्त प्रवेश मार्ग एवं नया घाट भी बनाया गया है। बांध से जहां हनुमानजी प्रतिमा के सामने वाले घाट पर पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि यहां बड़े आयोजन पर जुटने वाली भीड़ के दौरान कोई दिक्कत न हो। अतिरिक्त प्रवेश मार्ग से हनुमत धाम पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव पर इस मार्ग का प्रयोग किया भी गया था। इनके अलावा नया घाट तैयार होने से यहां आने वाले लोगों को समय बिताने के लिए नदी के किनारे बैठने का स्थान मिल रहा है।
-----

रोप-वे तथा पाथ-वे बनने थे, लेकिन अभी इनका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। पाथ वे के लिए शासन से स्वीकृति ही नहीं मिल सकी। रोप-वे के निर्माण को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही। बांध, अतिरिक्त मार्ग तथा नया घाट जरूर बनवाया गया है।

- विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष, हनुमत धाम प्रबंध समिति

-----

पाथ-वे बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। उसको स्वीकृति नहीं मिली है। अब लोकसभा चुनाव के बाद ही दोबारा से पत्र लिखा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर पाथ-वे बनेगा। रोप-वे के संबंध में जानकारी नहीं है। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed