फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hansram's body was put in a drum after he was murdered for opposing and suspecting the making of the reel

Shahjahanpur News: रील बनाने का विरोध और शक करने पर हत्या कर हंसराम का शव डाला था ड्रम में

Wed, 20 Aug 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hansram's body was put in a drum after he was murdered for opposing and suspecting the making of the reel
खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर में गुमसुम बैठी हंसराम की मां उर्मिला। संवाद
चांदपुर / शाहजहांपुर। राजस्थान में पति हंसराम की गला काटकर हत्या के बाद शव नीले ड्रम में छुपाने वाली लक्ष्मी देवी को उसके प्रेमी जितेंद्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर रील बनाने का विरोध करने और शक के चलते हंसराम की हत्या की गई थी। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पैतृक गांव में बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लक्ष्मी के साथ उसकी छह महीने की अबोध बच्ची भी जेल गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले की आदर्श नगर कॉलोनी में खुटार थाना क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम (36 वर्ष) का शव नीले रंग के ड्रम में मिला था। ड्रम को मकान मालिक से उसकी पत्नी लक्ष्मी मांगकर ले गई थी। हंसराम की हत्या करने के बाद लक्ष्मी और उसका प्रेमी जितेंद्र तीन बच्चों के साथ भाग गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के दस वर्षीय बेटे हर्षिल ने हत्या के राज से पर्दा हटाया है। यू ट्यूब और अन्य सोशल वीडियो में वीडियों में वह पुलिस को बता रहा है कि शराब पीने के बाद पिता उनकी मां को पीट रहे थे। तभी अंकल (जितेंद्र) आए और रोकने का प्रयास किया। हंसराम के हाथ से रॉड लेकर फेंक दी। बालक के अनुसार, लक्ष्मी ने पीछे से हंसराम को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद होता देखकर हर्षल सो गया। सुबह जागने पर हंसराम लेटा था, लेकिन उसके ऊपर कंबल पड़ा था। लक्ष्मी ने हर्षिल को मोबाइल देखने के लिए दे दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्रम में शव को डालने के दौरान हर्षिल ने पूछा तो जवाब मिला कि पापा मर गए हैं। इतना सुनकर हर्षिल ने कहा कि ऐसा कैसे हो गया।

लक्ष्मी ने बताया कि रात हंसराम पूरे परिवार को जान से मारने की बात कह रहा था। मजबूरी में मारना पड़ा। आठ वर्षीय बेटे की आंखों देखी घटना ने केस से पर्दा हटाया है। बालक के अनुसार पिता मां के ऊपर शक करते थे। उन्हें मां के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर आपत्ति थी। लक्ष्मी और जितेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है। लक्ष्मी का एक बेटा हर्षिल, एक छह वर्ष और एक छह महीने की बेटियां हैं। छह महीने बेटी भी लक्ष्मी के साथ जेल गई है। वहीं, बेटा और दूसरी बेटी अपने बाबा खेमकरन के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed