फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half the city's electricity supply was disrupted as floodwater entered the substations

Shahjahanpur News: बाढ़ का पानी उपकेंद्रों में घुसने से आधे शहर की बिजली ठप

Fri, 12 Jul 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Half the city's electricity supply was disrupted as floodwater entered the substations
शाहजहांपुर। बाढ़ के विकराल रूप के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पानी कई उपकेंद्रों में घुसने के कारण लाइन को बंद कर दिया गया। पिछले कई घंटों से बिजली गायब होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। एसई जेपी वर्मा ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गर्रा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ का पानी आवास विकास उपकेंद्र के अंदर घुस गया। सुरक्षा की दृष्टि से फीडरों को बंद कर दिया गया। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के फीडर क्षेत्र के मोहल्लों के बाढ़ से प्रभावित होने के चलते बंद कर दिया गया। ककरा उपकेंद्र के मोहल्लों में जलभराव के चलते 50 प्रतिशत इलाके की सप्लाई को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सिटी पार्क उपकेंद्र की सिटी पार्क लाइन को शुरू कर दिया। इसके जेल रोड फीडर के रास्ते में आने वाला लोधीपुर व अन्य क्षेत्राें में पानी भरने के चलते आपूर्ति दूसरे दिन भी बंद रही। हथौड़ा उपकेंद्र की हनुमत धाम व अन्य क्षेत्राें की आपूर्ति ठप पड़ी है। बहादुरगंज उपकेंद्र के दो ट्रांसफार्मर सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की अजीजगंज, कृष्णानगर, बनफूल कॉलोनी आदि की आपूर्ति बाधित कर दी गई। अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति को प्रभावित क्षेत्रों को बहाल नहीं किया गया।
----------
एसई ने निरीक्षण कर जायजा लिया
अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बाढ़ प्रभावित उपकेंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आवास विकास उपकेंद्र को सुरक्षा के लिहाज से बंद करा दिया। उन्होंने अब्दुल्लागंज में व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसई ने बताया कि जनहानि से बचने के लिए पानी खत्म होने पर बिजली सप्लाई को शुरू कराएंगे।
--
24 घंटों से पांच सौ घरों की आपूर्ति ठप

कलान। कस्बे की 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद भी सुधार नहीं किया गया। परौर तिराहे पर बंच लाइन जलने से पांच सौ घरों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोगों का हाल खराब है। संवाद


--

ट्रांसफार्मर खराब होने पर हंगामा

शाहजहांपुर। हथौड़ा उपकेंद्र के जानकीनगर रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद देर रात तक नहीं बदला गया। इससे नाराज लोगों ने बुधवार देर रात हंगामा किया। उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीण जेई को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात 12 बजे ट्रांसफार्मर आने पर बिजली आपूर्ति को शुरू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed