फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half the city's power cuts

आधे शहर की बिजली गायब

Tue, 16 Feb 2016 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज पॉवर सब स्टेशन के इनकमिंग पैनल मेें मंगलवार को तड़के एक चूहा घुस गया और उसने मेन केबिल समेत सर्किट के तार कुतर डाले। केबिल का इंसुलेशन कटने के बाद करंट के संपर्क में आए चूहे से पैनल में हुए शार्ट सर्किट से गोविंदगंज, डीएम कंपाउंड और टाउनहाल फीडरों से जुड़े कई मोहल्लों और कालोनियों के करीब आठ हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। ईदगाह रोड स्थित आवास विकास कालोनी के करीब दो सौ घर भी फाल्ट की चपेट में आ गए। इस फाल्ट से करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली संकट बना रहा।   
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल से लागू रोजाना नौ घंटे की नियमित कटौती शेड्यूल के अनुसार बुधवार को रात आठ बजे से दो चरणों में चार घंटे की कटौती के बाद शहर के अन्य सब स्टेशनों की तरह गोविंदगंज पॉवर स्टेशन के सभी फीडर चालू हो गए। दिन में अमूमन नौ बजे के बाद पॉवर कट लागू होता है, लेकिन गोविंदगंज सब स्टेशन के स्विच रूम के फीडर तड़के पांच बजे के बाद अचानक ट्रिप हो गए।
विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद सब स्टेशन ऑपरेटर ने स्विच रूम के अंदर जाकर छानबीन की तो पता चला कि 11 केवी वाले इनकमिंग पैनल से मेन गोविंदगंज फीडर समेत टाउनहाल और डीएम कंपाउंड वाले फीडरों को टाउन सप्लाई के लिए करंट नहीं मिल रहा है। माजरा समझ में नहीं आने पर एसएसओ को इमरजेंसी कटौती का आभास हुआ। अन्य सब स्टेशनों से संपर्क किए जाने पर वहां बिजली सप्लाई चालू होने की जानकारी मिली। इस पर एसएसओ ने प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा को तीनों फीडरों की लाइनें ट्रिप होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed