{"_id":"6683347fc6699c62de050ce4","slug":"half-the-average-rainfall-in-june-people-troubled-by-humidity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-121860-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जून में औसत से हुई आधी बारिश, उमस से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जून में औसत से हुई आधी बारिश, उमस से लोग परेशान
Tue, 02 Jul 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जून माह में औसत बारिश से आधी बारिश हुई। मौसम विभाग लगातार बारिश की संभावना जता रहा है, लेकिन बादल बिन बरसे लौट रहे हैं। आसपास के जनपदों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में वृद्धि होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार को वायुदाब 10 मिलीबार गिरा है। सुबह को आर्द्रता 82 और शाम को 60 प्रतिशत रही। जून में औसतन 105 एमएम बारिश होती है। इस वर्ष जून में 57 एमएम बारिश ही हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव बारिश न होने का कारण बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने की संभावना है।