फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half of the population is dominated by men in getting new votes.

Shahjahanpur News: नए वोट बनवाने में पुरुषों पर भारी आधी आबादी

Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Half of the population is dominated by men in getting new votes.
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य चुनाव-2024 में प्रतिभागिता करने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट बनवाएं हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। वोट बनवाने और हटाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए सात अक्तूबर से लेकर नौ दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका नतीजा निकाला कि महिलाएं वोट बनवाने के मामले में पुरुषों से काफी आगे निकल गईं हैं। जिले ही नहीं सभी छह विधानसभाओं में नए वोट बनवाने के मामले में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
विज्ञापन

1.46 लाख लोग नए मतदाता बने
वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 22 लाख, 18 हजार, 224 है। इनमें पुरुष मतदाता 12 लाख, 04 हजार, 551 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख, 13 हजार, 494 है। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में अभी तक 1 लाख, 46 हजार, 251 नए वोट बने हैं। इनमें महिलाओं ने 78 हजार, 740 वोट बनवाए हैं। 67 हजार, 499 पुरुषों ने वोट बनवाए हैं। वहीं, थर्ड जेंडर के 12 नए वोट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार बनाए गए नए वोट



विधानसभा महिला पुरुष

पुवायां 15,163 12,847



तिलहर 14269 12,884


जलालाबाद 13,646 11,664



कटरा 12,134 11,214

नगर 11,850 9,772



ददरौल 11,678 9,118

वर्जन-
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने वोट बनवाने में उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में भी महिलाओं की सहभागिता अच्छी होगी। - संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed