फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurudwara's servant died by hanging

Shahjahanpur News: फंदे पर लटकने से हुई थी गुरुद्वारे के सेवादार की मौत

Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara's servant died by hanging
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के तिकुनिया चौराहा स्थित गुरुद्वारे के सेवादार गुरुदत्त सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुरुदत्त सिंह ने दो नवंबर की सुबह गुरुद्वारे में स्थित अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे के कुंडे को कटवाकर शव बाहर निकलवाया था। सूचना पर गुरुदत्त के पिता पलिया थाना क्षेत्र के गांव ऐंठपुर निवासी बलवीर सिंह, पत्नी अमनदीप कौर भी खुटार पहुंचे थे। पिता और पत्नी ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुदत्त ने कई लोगों से कनाडा जाने की बात कही थी। इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस का यह भी मानना है कि गुरुदत्त विदेश नहीं जा पाने के कारण अवसाद में आ गए होंगे और इसी कारण आत्महत्या कर ली। गुरुदत्त के पास क्षेत्र के ही एक व्यक्ति की कार भी होने का पता चला है। पुलिस यह जानकारी कर रही है कि कार को गुरुदत्त ने किराये पर चलाने के लिए लिया था या वह कार पर चालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गुरुदत्त के कमरे में पड़े हैं दो ताले
गुरुद्वारे के जिस कमरे में गुरुदत्त रहते थे, उससे शव निकालने के बाद पुलिस ने ताला डाल दिया था। गुरुदत्त के एक रिश्तेदार ने कमरे में अपना भी ताला डाल रखा है। पुलिस ने अभी कमरे की तलाशी नहीं ली है। एक-दो दिन में कमरे की तलाशी में भी महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed