फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Guru Nanak Dev Nagar Kirtan derived commemorating trip

गुरुनानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा

Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
पुवायां/बंडा।
पुवायां/बंडा। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Nagar Kirtan derived commemorating trip
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन यात्रा बड़ी धूमधाम से निकालकर आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बंडा के गुरुद्वारा गुरुनानक देव से बाबा अमरीक सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई कीर्तन यात्रा के बंडा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद यात्रा परवाना चक्की, दलेलापुर, रामपुर हीरा, बसंतापुर, बनिगवां, चित्तरपुर, जुझारपुर आदि से होती हुई पुवायां पहुंची। पुवायां में राजीव चौक पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। तमाम स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रुप में फल वितरित किए गए। यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे और पीछे ट्राली पर गुरुग्रंथ साहिब की फूलों की लड़ियों से सजी पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। तमाम वाहनों पर लोग सबद कीर्तन करते चल रहे थे।
पुवायां में विधायक शकुंतला देवी, पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता आदि ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह बेदी, उपकार सिंह, अमरजीत सिंह, रंजोध सिंह, लवजोत सिंह, बलजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, कमलजीत कौर, प्रकाश कौर, बलविंदर कौर, बलजीत कौर सहित तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा नानकबाग में दयाल सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, हरभजन सिंह, हरवेल सिंह, जीत सिंह हरवंश सिंह आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में इलाकाई संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन


यह थी गतका पार्टी
गुरुद्वारा गुरू का ताल आगरा से रंजीत अखाड़ा की गतका पार्टी में बाबा प्रीतम सिंह, गुरुनाम सिंह, रंजीत सिंह, हीरा सिंह, शेरसिंह गुरबख्श सिंह, पाल सिंह, बलजीत सिंह, मंजीत सिंह और दशमेश अखाड़ा ददिउरी बंडा से इंद्रसिंह, नरेंद्र सिंह, हरनेक सिंह, कृपाल सिंह, इकबाल सिंह, जसपाल सिंह आदि ने तलवारबाजी, गतका सहित तमाम प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed