{"_id":"67705676275b27e1d90c17c7","slug":"gurjar-cricket-academy-won-the-final-by-85-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-134498-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट एकेडमी 85 रनों से जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट एकेडमी 85 रनों से जीता फाइनल
Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत फाइनल मैच विजेता टीम को ट्राॅफी सौंपते अतिथि।संवाद
जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें गुर्जर क्रिकेट एकेडमी 85 रनों से विजेता रही।
मैच में टॉस जीतकर गुर्जर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतरे। निर्धारित 20 ओवर में नो विकेट खोकर 207 रन का लक्ष्य दिया। खिलाड़ी दीपांशु ने 34 गेंदों में 71 रन बनाए। सागर रावत ने 28 गेंदों में 44 रन जोड़े। रिजवान स्पोर्टिंग के गेंदबाज निजाकत खान ने चार ओवर में 47 रन देकर चार विकेट झटके। इसके बाद 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान स्पोर्टिंग की टीम 17 ओवर में मात्र 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए शौर्य किहसाना ने 23 गेंदों में 39 रन और शुभम कपूर ने 30 रन बनाए। अंपायर के रूप में जिम्मी दिनकर व विजय दास रहे। कमेंट्री उदयवीर सिंह, पंकज गुप्ता ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रतीक व नीतेश ने संभाली। मुख्य अतिथि समाजसेवी विनय शर्मा व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन शकील खान, ब्लॉक प्रमुख पति अमित सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।
इस मौके पर तहसीलदार पैगाम हैदर, इंस्पेक्टर प्रदीप राय, नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता डिंपल, गोपाल मोहन द्विवेदी, ब्रह्म कुमार दीक्षित, गुड्डू सक्सेना, रजत शर्मा विनायक गुर्जर, अमन श्रीवास्तव, अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।