फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurjar Cricket Academy defeated Jhanda Club by 134 runs.

Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने झंडा क्लब को 134 रन से हराया

Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Cricket Academy defeated Jhanda Club by 134 runs.
शाहजहांपुर में​ विजेता टीम के ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अभय सिंह गुर्जर।  संवाद
-मयंक शर्मा ने खेली 62 रन की पारी, अनुज यादव ने झटके पांच विकेट
विज्ञापन


फोटो 50
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर बुधवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने झंडा क्लब को 134 रन से हरा दिया। गुर्जर अकादमी की जीत में मयंक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और अनुज यादव की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन बत्रा ने 26, दीपक राजपूत ने 47, मयंक शर्मा ने 62 और अभय सिंह गुर्जर ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अन्य बल्लेबाजों के योगदान से टीम ने झंडा क्लब के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंडा क्लब की टीम गुर्जर अकादमी के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 18.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। शुभम कपूर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर क्रिकेट अकादमी की ओर से अनुज यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। आयुष सक्सेना, अमन सक्सेना और आयुष वर्मा को एक-एक सफलता मिली। शानदार प्रदर्शन के दम पर गुर्जर अकादमी ने मुकाबला 134 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed