{"_id":"691f18ce4452f0b8540d0246","slug":"gurjar-cricket-academy-beat-chaudhary-cricket-academy-by-68-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158249-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने चौधरी क्रिकेट अकादमी को 68 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने चौधरी क्रिकेट अकादमी को 68 रन से हराया
विज्ञापन
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी शाह क्लब शाहजहांपुर ने पुवायां की चौधरी क्रिकेट अकादमी को 68 रन से हरा दिया।
टास जीतने के बाद चौधरी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने 29.2 ओवर में 192 रन बनाए। निहाल वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन तथा अंश सिंह ने 44 रन बनाए। चौधरी क्रिकेट अकादमी के अनंत सिंह ने सर्वाधिक चार और शिवांश ने तीन विकेट लिए।
जवाब में मैदान पर उतरी चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। जय प्रताप चौहान ने 32 और अपूर्व अवस्थी ने 22 रन का योगदान दिया। चौधरी क्रिकेटर अकादमी के अमन और आर्यन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। अमन सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग अभिषेक और करण शर्मा ने तथा स्कोरिंग विशाल ने की। संवाद