फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gurder on hulasnagra crossing overbridge

दो घंटे का ब्लॉक लेकर हुलासनगरा क्रासिंग पर रखे गए गर्डर

Thu, 10 Feb 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
gurder on hulasnagra crossing overbridge
मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर रखती क्रेन। - फोटो : SHAHJAHANPUR
फोटो नंबर 20
विज्ञापन

दो घंटे का ब्लॉक लेकर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रखे गए गर्डर
अप लाइन पर ब्लॉक के चलते रेल यातायात बाधित रहा
-चार दिन पहले डाउन लाइन पर गर्डर रखने का काम हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या का जल्द ही समाधान होने की संभावना है। चार दिन पहले डाउन लाइन के ऊपर गर्डर रखे जाने बाद बुधवार को रेलवे से दो घंटे का ब्लॉक लेकर दो गर्डर रख दिए गए हैं। ब्लाक की अवधि में ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।

नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की मंजूरी करीब 11 वर्ष पहले मिली थी। उस समय बरेली से सीतापुर के बीच करीब 166
किमी सड़क के चौड़ीकरण का काम ऐरा कंपनी को मिला था। इसमें हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाना भी प्रस्तावित था। कंपनी आधा काम ही कर पाई थी कि किन्हीं कारणों से कार्य छोड़कर जाना पड़ा। उसके बाद कई वर्षों तक निर्माण कार्य बंद रहा। दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बरेली से सीतापुर के बीच के हिस्से को अलग-अलग कंपनियों को ठेका दे दिया। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का ठेका पीआरएल कंपनी को दिया गया। कंपनी ने रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर एप्रोच रोड का काम काफी समय पहले पूरा कर लिया। उसके बाद ओवरब्रिज के ऊपर रखे जाने गर्डर को लेकर बाधा गई। कई साल पहले लाए गए गार्डर की गुणवत्ता पर रेलवे ने सवाल खड़ा करते हुए फेल कर दिया। तब पीआरएल कंपनी ने रेलवे की निगरानी में ओवरब्रिज के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में गर्डर ढालने का काम हुआ। रेलवे द्वारा नियुक्त एजेंसी ने गर्डरों का निरीक्षण कर एनओसी जारी कर दी। जिसके बाद गर्डर रखे जाने का काम शुरू हुआ है। डाउन लाइन के ऊपर चार गर्डर रखे जा चुके हैं। बुधवार को दोपहर बाद दो से चार बजे तक ब्लॉक लेकर अप लाइन के ऊपर दो गर्डर रखे जाने का काम किया। इस बरेली दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन

--------------
बुधवार को अप लाइन के ऊपर दो गर्डर रखे जा चुके हैं। रेलवे से अनुमति मिलते ही बाकी गर्डर रखने का काम होगा।
कोशिश है कि जल्द ही ओवरब्रिज से यातायात शुरू करा दिया जाए।
टीके शर्मा, जीएम पीआरएल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed