फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gujjar and Chaudhary Academy teams reach the final.

Shahjahanpur News: गुर्जर और चौधरी अकादमी की टीमें पहुंचे फाइनल में

Sun, 26 Apr 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gujjar and Chaudhary Academy teams reach the final.
करमजीत मौर्य को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते को-आर्डिनेटर मनोज यादव। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर रविवार को अंडर 16 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। गुर्जर क्रिकेट अकादमी और चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें अब तीन मई को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर इंजीनियर वर्क्स को सात विकेट से हराया। शाहजहांपुर इंजीनियर वर्क्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें रोहित ने 29 रन का योगदान दिया। गुर्जर अकादमी की ओर से करमजीत मौर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि अमन को तीन सफलताएं मिलीं। जवाब में, गुर्जर अकादमी ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें आर्यन बतरा ने 27 रन बनाए। इस मैच में करमजीत मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी अकादमी ने प्रयास क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से मात दी। प्रयास क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए, जिसमें अमन कुशवाहा ने 22 और आराध्या गुप्ता ने 19 रन का योगदान दिया। चौधरी अकादमी के लिए आरव ने चार विकेट झटके, जबकि माही और शिवांश ने दो-दो विकेट लिए। चौधरी अकादमी ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें विमल ने 27 और माही पटेल ने 23 रन बनाए। आरव को इस मुकाबले का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोऑर्डिनेटर मनोज यादव के अनुसार, फाइनल मुकाबला तीन मई को खेला जाएगा। मैच के अंपायर आकाश गुप्ता और निशांत रहे। इस अवसर पर अमित चौधरी, रजत शर्मा, अभय सिंह गुर्जर, आदेश आदि मौजूद रहे।
------------------------------

उद्घाटन मैच में प्रयास क्लब ने अपना क्लब को हराया



जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी की ओर से काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर रविवार से परशुरामपुरी लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच प्रयास क्लब ने जीत लिया।



पहले दिन अपना क्लब, जलालाबाद और कलक्टरगंज के प्रयास क्लब की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले टॉस जीतकर प्रयास क्लब ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सौ रन बनाए। जवाब में प्रयास क्लब की टीम ने लक्ष्य नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान अभिषेक ने अंपायरिंग की। इससे पहले, भाजपा नेता अपूर्वा ठाकुर ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed