{"_id":"657b55e116c14fa54e055dd4","slug":"gudepal-will-again-go-to-lucknow-to-meet-the-chief-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-9845-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री से मिलने फिर लखनऊ जाएंगे गुदेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री से मिलने फिर लखनऊ जाएंगे गुदेपाल
Fri, 15 Dec 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव पकड़िया मल्हपुर के गुदेपाल ने कहा कि जमीन पर कब्जा नहीं मिलने तक वह चुप नहीं बैठेंंगे और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए फिर लखनऊ जाएंगे। पुवायां तहसील के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
गुदेपाल ने पत्नी के नाम वर्ष 2017 में एक एकड़ जमीन खरीदी थी, लेकिन उनकी साढ़े तीन बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम का कहना है कि गुदेपाल को डीएम के यहां वाद दायर करना चाहिए। इसके बाद पैमाइश करा दी जाएगी, लेकिन गुदेपाल वाद दायर नहीं कर रहे हैं। गुदेपाल के गाटा के अन्य हिस्सेदार बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के पैमाइश का विरोध करते हैं। इधर, गुदेपाल का कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।
उन्होंने आठ दिसंबर को लखनऊ में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत ठीक होने पर पुवायां पुलिस उन्हें लखनऊ से ले आई थी। गुदेपाल 12 दिसंबर को परिवार सहित फिर लखनऊ गए तो पुलिस ने उनको पकड़ लिया और पुवायां पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें फिर से घर ले आई थी।
विज्ञापन
गुदेपाल का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। जब तक जमीन पर कब्जा नहीं मिलेगा, वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाते रहेंगे। एसडीएम संजय कुमार पांडे का कहना है कि गुदेपाल को लेखपाल, कानूनगो और वह खुद समझा चुके हैं कि डीएम के यहां वाद दायर करने के बाद जल्द ही उनकी समस्या सुलझ जाएगी।
दिनभर किया एसडीएम का इंतजार
गुदेपाल ने बताया कि 12 दिसंबर को एसडीएम गांव आए थे। उस दिन उनको लखनऊ में पुलिस ने पकड़ रखा था। वापस आने पर एसडीएम ने 13 दिसंबर को गांव आकर दूसरे पक्षों से बात करने की बात कही थी। वह दिनभर खेत पर बैठे रहे, लेकिन एसडीएम नहीं आए। 14 दिसंबर को वह डीएम से मिलने शाहजहांपुर गए थे, लेकिन देर से पहुंचने के कारण डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी।