फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gst, meeting

जीएसटी पंजीकरण कराने में जुटे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी

Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
gst, meeting
शाहजहांपुर में वाणिज्य कर अधिकारी के साथ बैठक करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) मद में राजस्व और जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापार संगठनों से सामंजस्य बैठाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) एवं जीएसटी के नोडल अधिकारी सुशील कुमार गौतम के नेतृत्व में अधिकारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों के साथ खिरनीबाग स्थित महानगर इकाई के कैंप कार्यालय पर बैठक की।
विज्ञापन

व्यापारियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियो ने आश्वस्त किया कि व्यापार संगठनों के सहयोग से जल्द बाजार स्तर पर जीएसटी शिविर लगाकर व्यापारियों का पंजीकरण कराने के साथ अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त (खंड-प्रथम) नीलेश कुमार सिंह डिप्टी कमिश्नर खंड- प्रथम ने कहा कि रजिस्टर्ड व्यापारी की बाजार में अपनी पहचान बनती है और कारोबार करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन

जीएसटी नंबर लेने पर उससे व्यापारी पूरे देश में कहीं पर भी व्यापार कर सकते हैं। खंड-प्रथम के सहायक आयुक्त एसके गौतम ने कहा, डेढ़ करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले पंजीकृत व्यापारियों को कंपोजीशन स्कीम समेत कई सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। वाणिज्य कर अधिकारी देवेंद्र कुमार, ललित तिवारी और संतोष कुमार ने व्यापारियों को विभाग की ओर से पंफलेट मुहैया कराए और उनका व्यापारियों में वितरण कराने का अनुरोध किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि संगठन जीएसटी पंजीयन को लेकर विभाग के साथ है और अधिकांश बाजारों में कैंप लगाकर व्यापारियों का पंजीयन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, अमित शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, अखिल कुमार मिश्रा, कंचन गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, रवींद्र सिंह, दीपक चड्डा, लकी खान, फुरकान खां, विकास गुप्ता, राजीव खन्ना, विनोद कुमार, अमित गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सतीश कुमार गुप्ता, धीरज शर्मा, रामकिशोर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed