फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Group of elders serving railway passengers tirelessly and non-stop for 31 years

Shahjahanpur News: बिना थके और रुके 31 साल से रेल यात्रियाें की सेवा कर रही बुजुर्गों की टोली

Mon, 03 Jul 2023 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Group of elders serving railway passengers tirelessly and non-stop for 31 years
0 वरिष्ठ नागरिक जलसेवा समिति के पदाधिकारी हर साल जून माह में रेलवे स्टेशन पर करते हैं जलसेवा
विज्ञापन

0 20 से 22 सेवानिवृत्त कर्मियों की टोली वर्षों से ट्रेनों के यात्रियों को पानी पिलाकर कमा रही पुण्य

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जून की तपती दोपहरी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकती है तो अधिकतर जनरल कोच के यात्री पानी तलाशते हैं। रेलवे के पानी के कुछ बूथ सूखे तो अधिकतर में गर्म पानी होने के चलते मुसाफिरों को निराशा हाथ लगती है। उस समय ओसीएफ व रेलवे से सेवानिवृत्त पेंशनर जलसेवा कर पुण्य कमाते हैं। यह सिलसिला 31 साल से अनवरत चला आ रहा। पेंशनर की टोली बिना रुके व बिना थके जल सेवा शिविर लगाकर चिलचिलाती धूप में जनरल कोच से सफर करने वाले यात्रियों को पानी पिला रही है।
1992 में जलसेवा शिविर का शुभारंभ ओसीएफ से सेवानिवृत्त सूर्यभान चंद्र शुक्ला, नरेश चंद्र शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर किया था। तीन लोगों से शुरू हुई जलसेवा की कड़ी धीरे-धीरे लंबी होती चली गई। रेलवे के कर्मचारी एसपी चावला, स्टेशन अधीक्षक रहे ओमशिव अवस्थी भी जुड़े और लंबी चेन बन गई। उसी समय वरिष्ठ नागरिक जल सेवा समिति भी बनी।
विज्ञापन

समिति के 20 से 22 पदाधिकारियों की टोली एक मई से 31 जून तक भीषण गर्मी में जलसेवा करती है। इनका प्रमुख फोकस ट्रेनों के जनरल कोच होते हैं। समिति के सचिव चंद्रेश बाबू सक्सेना बताते हैं कि जलसेवा शिविर का समापन मालगोदाम रोड स्थित मंदिर में हवन-पूजन से होता है। इससे उन्हें अगले वर्ष कार्य करने की शक्ति मिलती है। उनकी टीम में सुखन्न लाल, राजाराम, रमेश चंद्र दीक्षित, गोविंद राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जलसेवा कर मन को शांति मिलती है। जनरल कोच के यात्रियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो जाता है तो यात्री पेंशनर को दुआएं देकर जाते हैं। इसमें कोई स्वार्थ नहीं छिपा है, बल्कि सेवाभाव से काम किया जाता है।
- एसपी चावला, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जलसेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed