{"_id":"8bba3599a2aa07d38b9b9606bfe802a3","slug":"group-dances-by-uplifting-feeling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह नृत्यों ने किया भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह नृत्यों ने किया भाव विभोर
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर गांधी भवन प्रेक्षागृह में युवक बिरादरी और जिला प्रशासन द्वारा संयोजित कार्यक्रम जरा याद करो कुर्बानी के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और नृत्य संस्थानों ने स्वाधीनता पर आधारित समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। बाद में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
देश भक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ जीटीआई के छात्र मो. तहजीब के धरती सुनहरी अंबर नीला शीर्षकीय एकल गीत से हुआ। रेलवे इंटर कॉलेज के छात्रों ने कव्वाली सुनाकर दिल जीता। लीड कान्वेंट के बच्चों की टोली ने रंग दे बसंती गीत पर ठुमकना शुरू किया तो प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसएस डिग्री कॉलेज, आकांक्षा हाईस्कूल, एसएसएमवी और सेंट पाल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इसी कड़ी में तक्षशिला पब्लिक स्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, डॉन एंड डोना कान्वेंट, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कालेज, सीईए पब्लिक स्कूल, ताल इंस्टीट्यूट, वेल्डन डांस ग्रुप आदि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए। अनन्या और साथी कलाकार हम इंडिया वाले शीर्षकीय गीत पर युगल नृत्य किया। इस दौरान हाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
युवक बिरादरी के क्षेत्रीय संचालक डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में बिरादरी के संरक्षक मोहम्मद इरफान, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष नितेश गुप्ता आदि ने मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय और विशिष्ट अतिथि बीएसए राकेश कुमार का स्वागत किया। अतिथियों ने दीप जलाकर और मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम को गति दी। बाद में प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। व्यवस्था में निकुंज गुप्ता, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, जितिन गुप्ता, अंकित मिश्रा आदि सहयोग रहा।
ग्रीन वैली कान्वेंट मेें स्वाधीनता दिवस की धूम
शहर के मोहल्ला अहमदपुर रेती स्थित ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष तारिक कमाल खान ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया और प्रबंधक आसिफ अली खां ने आजादी की लड़ाई में शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रेरणास्पद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए अभिभावकों से उनमें राष्ट्र प्रेम के संस्कार भरने का आग्रह किया। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में अमित कुमार, फजील, संगीता, निति, शान, आयशा, समीना परवीन आदि का सहयोग रहा।
शहीद निजाम अली को भूल गया प्रशासन
1857 में हुए स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेज पल्टन के छक्के छुड़ाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद निजाम अली को स्वाधीनता दिवस पर प्रशासन ने भुला दिया। शहीद की मजार पर ध्वजारोहण के लिए किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर शहबाजनगर के ग्रामीणों ने राष्ट्र ध्वज फहराकर निजाम अली की शहादत को नमन किया।
बता दें कि निजाम अली खां की मजार निगोही रोड से शहबाजनगर जाने वाले स्थित है। शहबाजनगर के रहने वाले समाजसेवी फकीरे लाल भोजवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पर्वों पर डीएम स्तर से नामित सीडीओ, एडीएम आदि अधिकारी शहीद की मजार पर ध्वजारोहण करते रहे हैं, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर काफी इंतजार करने के बावजूद कोई अफसर नहीं पहुंचा। इस कारण ग्रामीणों ने अपने स्तर से तिरंगा फहराकर शहीद और उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी।