फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   groom drunk liquor bride refused to marry in shahjahanpur

शाहजहांपुर: दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, विवाद बढ़ने पर वर और उसके पिता की हुई पिटाई

Thu, 10 Feb 2022 10:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 10:26 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस बीच वधु पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता की पिटाई कर दी। 
 

विज्ञापन
groom drunk liquor bride refused to marry in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव के युवक की शादी निगोही कस्बे की लड़की से तय हुई थी। बुधवार रात बरात आई। 

विज्ञापन


वधु पक्ष ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। खाना खाने के बाद दूल्हे ने शराब पी ली। भांवरों के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब के नशे में होने का आभास हुआ। 

पुलिस के मुताबिक, शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस बीच वधु पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने पर लाकर बैठा लिया। दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन समझौते को लेकर प्रयास चलता रहा। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed