{"_id":"620543c8347b747ad05847ad","slug":"groom-drunk-liquor-bride-refused-to-marry-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, विवाद बढ़ने पर वर और उसके पिता की हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, विवाद बढ़ने पर वर और उसके पिता की हुई पिटाई
Thu, 10 Feb 2022 10:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:26 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस बीच वधु पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव के युवक की शादी निगोही कस्बे की लड़की से तय हुई थी। बुधवार रात बरात आई।
विज्ञापन
वधु पक्ष ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। खाना खाने के बाद दूल्हे ने शराब पी ली। भांवरों के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब के नशे में होने का आभास हुआ।
पुलिस के मुताबिक, शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस बीच वधु पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने पर लाकर बैठा लिया। दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन समझौते को लेकर प्रयास चलता रहा। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन