फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   groom and bride relatives clashed over dancing with lady dancers in Shahjahanpur

बरात में बवाल: शादी में बुलाई थीं महिला डांसर, हुआ कुछ ऐसा चल गए लाठी-डंडे, दूल्हे के पिता समेत पांच घायल

Mon, 08 Jul 2024 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 06:28 PM IST
सार

बरात में महिला डांसरों के साथ डांस को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। दूल्हे के पिता, भाई के साथ अन्य बरातियों को ग्रामीणों ने पीट दिया। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
groom and bride relatives clashed over dancing with lady dancers in Shahjahanpur
दूल्हा पक्ष के घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र के खंडसार में बैंडबाजे के साथ आईं महिला डांसर के साथ डांस करने के विवाद में ग्रामीणों और बरातियों में मारपीट हो गई। आरोप है कि बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा गया। इसमें दूल्हे के पिता और भाई के साथ पांच बराती भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं। दूल्हे के पिता ने ढाई लाख रुपये से भरा बैग भी छीनने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर छेमराम निवासी सुखपाल के पुत्र मुलायम सिंह की रविवार रात कटरा के गांव खंडसार में सियाराम के घर बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ नर्तकियां भी बुलाई गईं थीं। रात 11 बजे गांव से बरात में नर्तकियां डांस कर रहीं थीं। उनके साथ डांस करने को लेकर गांव के सुनील कुमार का दूल्हे के भाई राजीव कुमार से विवाद हो गया।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल 
कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने दूल्हे के भाई राजीव कुमार और रामचरन सिंह, पिता सुखपाल सिंह, बराती चेतराम और हाकिम को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सुनील कुमार, उनका साला राजू निवासी ग्राम रूपापुर, थाना पाली, हरदोई भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल पांच बरातियों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रात में ही उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

दूल्हा मुलायम सिंह ने बताया कि पिता सुखपाल से हमलावरों ने ढाई लाख रुपये से भरा बैग भी छीन लिया है। विवाद के बाद किसी तरह विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। बैग छीनने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed