फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gram Rozgar Sevaks protest for demanding the status of state employees

Shahjahanpur: ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा, मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 04 Oct 2024 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 02:12 PM IST
सार

शाहजहांपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ग्राम रोजगार सेवकों ने मांग उठाई कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन
Gram Rozgar Sevaks protest for demanding the status of state employees
ग्राम रोजगार सेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता शुक्रवार को जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। 

विज्ञापन


इससे पहले रोजगार सेवक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्र हुए। यहां से वे लोग जुलूस के रूप में गोविंदगंज, तेल टंकी, टॉउनहाल, सदर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रशासन ग्राम सेवकों के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने रोजगार सेवकों को आईडी पासवर्ड बनवाने के आदेश के दिए थे। 
विज्ञापन


कुछ ब्लॉकों में आईडी पासवर्ड जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कुछ ब्लॉकों में नहीं जारी किए गए हैं। इससे उन ब्लॉकों में मनरेगा का कार्य प्रभावित हो रहा है। रोजगार सेवकों ने कहा कि सरकार उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा देती है लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें 
उनकी मांग है कि ग्राम पंचायतों में सहायक सचिव का पद सृजित कर रोजगार सेवकों को समायोजित करते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के न्याय पंचायत में स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए। मनरेगा कार्यों को बेहतर करने के लिए एक मोबाइल और डाटा रिचार्ज उपलब्ध कराया जाए। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो संगठन दिवाली के बाद प्रदेशस्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला महासचिव कुलदीप सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश शास्त्री, धर्मपाल, सर्वेश कुमार, अशोक कुमार, अक्षय वर्मा, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed