{"_id":"6005d7e18ebc3e31874ef214","slug":"governor-in-spn-shahjahanpur-news-bly434244577","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने कहा-समाजसेवा के लिए सक्षम लोग आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने कहा-समाजसेवा के लिए सक्षम लोग आगे आएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रगान ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम के 40वें स्थापना दिवस पर बरतारा स्थित विनोबा इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित आशीर्वाद समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आश्रम के चार दशक के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने जनता की सेवा के लिए समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर जन प्रतिनिधि की भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही ‘विनोबा सेवा आश्रम-सेवा के चार दशक’ शीर्षकीय स्मारिका का विमोचन भी किया।
राज्यपाल ने गांधी और विनोबा की ग्राम स्वराज की अवधारणा पर केेंद्रित 39 मिनट के संबोधन में कहा कि जिनके पास कुछ नहीं है और जिनके पास बहुत कुछ है, ऐसे लोगों को एक-दूसरे से मिलाने का काम विनोबा भावे और महात्मा गांधी ने किया। अब उनकी विचारधारा को अपनाते हुए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में यही कार्य देश-प्रदेश की तमाम संस्थाएं कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना जन प्रतिनिधियों का कार्य है, लेकिन यही काम बिना किसी बजट के जन सामान्य के लोग भी कर सकते हैं। एक साथ सब कुछ नहीं किया जा सकता, लेकिन हर व्यक्ति अपने स्तर से समाज के लिए कुछ करने की ठान ले, तो बहुत बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं के आगे आने से सरकार का काम काफी हल्का हुआ है। समाज के सक्षम लोग स्कूलों में मिड डे मील और आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण के दौरान वहां की व्यवस्थाएं देखें और वहां की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करें तो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आएगी और ऐसा करने से आत्म संतुष्टि भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के 25 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और ट्रस्टियों को प्रेरित किए जाने पर उन्होंने पांच-पांच आंगनबाड़ी केेंद्र गोद लेकर हर केंद्र की बुनियादी जरूरतों को अपने व्यय से पूरा किया।
विज्ञापन
समाज में बेटियों की उपेक्षा कर जन्म होते ही उन्हें फेंक दिए जाने पर राज्यपाल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे माता-पिता उस बच्चे के गुनहगार होते हैं और ईश्वर उन्हें कभी माफ नहीं करते।
इससे पूर्व, समारोह का संचालन करते हुए आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने अतिथियों का परिचय और आश्रम के सेवा कार्यों का विवरण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विनोबा आश्रम के सेवा कार्यों पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। इसी मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह राठौर और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने राज्यपाल को प्रतीक चिह्न और कवि इंदु अजनबी ने जिंदगी की ओर शीर्षकीय अपनी नई पुस्तक भेंट की। आश्रम की सचिव विमला बहन ने अनार बेन पटेल को प्रशस्ति पत्र और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें आश्रम की ओर से तैयार अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाने के बाद एसपी एस आनंद के साथ भेंट किया।
प्रारंभ में आश्रम की कार्यकर्ता पिंकी और रंजना ने राज्यपाल से दीप प्रज्ज्वलन कराया। प्रतिमा ने आश्रम की सचिव के साथ विनोबा की नाम गीता सस्वर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, डॉ. अवनीश मिश्र, केशव चंद्र मिश्र, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मिश्र, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उद्यमी अशोक अग्रवाल और सुरेश सिंघल, भाजपा नेता अभय सिंह, धीरेंद्र सिंह चौहान आदि तमाम विशिष्टजन मौजूद रहे।
-
करुणा के वाहक हैं विनोबा और गांधी: अनार बेन पटेल
देश के 15 राज्यों में 25 हजार हस्तशिल्पियों को रोजगार से जोड़ चुकीं ग्रामश्री संस्था की संस्थापक एवं राज्यपाल की पुत्री अनार बेन पटेल ने कहा कि विनोबा और गांधी ने समाज को केवल प्रेम और करुणा का विचार दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य इस तरह करें कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव जरूर आए। महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में ढालना भी जरूरी है।
-
देश को चाहिए निष्ठावान कार्यकर्ता
अखिल भारत हरिजन सेवक संघ की प्रमुख उर्मिला बेन और प्रदेश प्रभारी कुसुम बहन ने विनोबा आश्रम के चार दशक के सेवा कार्यों से जुड़े अतीत के अनुभव सुनाते हुए कहा कि आश्रम ऐसे मूक सेवकों का स्थान है जो प्रचार और प्रसिद्धि की कामना किए बगैर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि गो संरक्षण, खादी प्रसार, शराब बंदी आदि अनेक सामाजिक क्षेत्रों मेें आश्रम के कार्यकर्ताओं ने संस्थापकों से प्रेरित होकर ऐसे काम किए जो समाज के सभी वर्गों के लिए अनुकरणीय हैं।
-
विनोबा ग्राम विद्यापीठ का किया लोकार्पण
आशीर्वाद समारोह को संबोधित करने के बाद राज्यपाल ने आश्रम परिसर में प्रस्तर पट का अनावरण करके विनोबा ग्राम विद्यापीठ का लोकार्पण किया। मंच पर इस शैक्षिक संस्था का परिचय देते हुए आश्रम के संस्थापक ने बताया कि वर्ष 1983 में केजी के तीन बच्चों के साथ विद्यापीठ की शुरुआत हुई और अब इसमें 1100 छात्र-छात्राएं स्नातक तक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संस्था को केजी से इसी वर्ष पीजी स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
राज्यपाल ने स्वयंसेवी संस्थाओं को दिए प्रशस्ति पत्र
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करने से पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आश्रम की ओर से सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस क्रम में गांधी स्मारक निधि के लाल बहादुर राय, सर्व सेवा संघ के राम धीरज सिंह, अखिल भारत हरिजन सेवक संघ की उर्मिला बेन, चित्रांशी संस्था के केपी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सेवा योजना के संजय राय, प्रकृति स्थान के राहुल, समग्र सेवा संस्थान के अरविंद कुमार, अखिल भारत रचनात्मक समाज के ब्रजेश सक्सेना, उम्मीद फाउंडेशन के सिद्धार्थ राय और सेवा ट्रस्ट के क्षितिज सक्सेना ने संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र ग्रहण किए।
-
किसान महिलाओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने त्रिमाता उपासना ट्रस्ट से संचालित विनोबा गोसदन का निरीक्षण किया। गारद से सलामी लेने के बाद राज्यपाल ने गायों को गुड़ खिलाकर उन्हें पुचकारा और बाद मेें गोशाला का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों की किसान महिलाओं को सम्मानित कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया और डीएम को उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने को सूचीबद्ध कराने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने गोशाला परिसर में जैविक खाद की निर्माण प्रक्रिया देखी-समझी और जैविक खेती के प्रयोग की सराहना की।
-
प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सम्मानित किए उद्यमी
शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आश्रम परिसर में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना शोध परिषद के स्टाल पर प्रदर्शित जैविक गुड़ और सर्वोदय किसान प्रोड्यूसर कंपनी के स्टाल पर गाय के गोबर से बने विभिन्न उत्पादों की सराहना की। बाद में राज्यपाल ने टीबी से पीड़ित बच्चों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें गोद लेने वाले उद्यमियों समेत शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद

शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित आशीर्वाद समारोह के दौरान आश्रम प- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित आशीर्वाद समारोह से पूर्व विनोबा - फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में राज्यपाल की - फोटो : SHAHJAHANPUR