फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government now give compensation wait!

मुआवजे का है इंतजार अब तो दे दो सरकार!

Tue, 04 Aug 2015 08:23 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 04 Aug 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Government now give compensation wait!
बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा देकर सरकार ने तो मरहम लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पाने के किसान दर-दर भटक रहे हैं। आरोप है कि कहीं पर गांव का बिना सर्वे किए ही चेक वितरण किया गया, तो कहीं पर सुविधा शुल्क देने पर चेक दिए जाने की बात कही जा रही है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। मंगलवार को तहसील दिवस में कई गांवों के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा के लिए हुंकार भरी, तो किसी ने अकेले ही प्रार्थनापत्र देकर सहायता की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सकुलिया में सही नहीं किया गया सर्वे
भाकियू (भानु शगुट) के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंचे गांव सकुलिया के विजय कुमार, नन्हें, रामरहीस, रूपसिंह, जदुवीर सिंह, सुरेश, रामफूल आदि ने प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम लालबहादुर को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव में सर्वे करने के लिए प्राइवेट लोगों को लगाया गया, जिन्होंने सही सर्वे नहीं किया और पीड़ित किसान मुआवजा पाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन


लेखपाल निलंबित, लेकिन फिर भी नहीं मिले चेक
खुटार के गांव दलीपपुर निवासी रामविलास, छत्रपाल, रामखिलौना, पुत्तूलाल, सत्यपाल, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने तहसील दिवस में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को बताया कि उनके गांव में चेक वितरण में धांधली की गई। जिसकी शिकायत पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भी उन लोगों को अभी तक चेकों का वितरण नहीं किया गया है। चेक नहीं मिलने से वह लोग बेहद परेशान हैं। इससे पूर्व में भी कई प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कहीं से सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबलापुर में नहीं किया चेकों का वितरण
बंडा के गांव सबलापुर निवासी प्रकाश, राकेश कुमार, जियालाल, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, रामदयाल, वासुदेव, राजेश, रामेश्वर आदि ने तहसील दिवस में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि उनके गांव में चेकों का अभी तक वितरण नहीं किया गया है। चेक वितरण कराने के लिए लेखपाल से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन लेखपाल किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


मुआवजे के चेक वितरण में जहां-जहां की शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनकी जांच कराई जाएगी। अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
- लालबहादुर, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed