फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Google Maps shows wrong shortcut...tourist bus crashes into ditch

Shahjahanpur News: गूगल मैप ने दिखाया गलत शॉर्टकट रास्ता...खंती में घुसी टूरिस्ट बस

Fri, 28 Nov 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Google Maps shows wrong shortcut...tourist bus crashes into ditch
तिलहर में हादसे के बाद यात्रियों से जानकारी लेते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
तिलहर (शाहजहांपुर)। गूगल मैप पर शॉर्टकट रास्ता देखकर चालक नेपाल के कृष्णानगर से पंजाब ले जाई जा रही टूरिस्ट बस निगोही होते हुए बड़े वाहनों के लिए बेहद संकरी तिलहर रोड पर ले गया। वापस मोड़ने के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी, इसलिए आगे बढ़ाते रहने का अंजाम यह हुआ कि पहिया डडिया बाजार के पास सड़क से फिसल गया और आधी बस खंती (खाई) में पहुंच गई। बृहस्पतिवार तड़के हुए इस हादसे में बस में सवार 56 में से पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पंजाब के मानसा जिले के बिकी थाना क्षेत्र के गांव फोड़लाकला का रहने वाला चालक मनदीप सिंह बुधवार को बस लेकर बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। मनदीप के अनुसार, गूगल मैप में शाहजहांपुर होते हुए हाईवे से जाने का रास्ता दिख रहा था, लेकिन उसने शॉटर्कट रास्ता देखकर बस को निगोही-तिलहर मार्ग पर घुमा दिया।
विज्ञापन

तिलहर में ओवरब्रिज निर्माण के कारण यह इस समय एक तो बंद है, दूसरा बस-ट्रक के लायक नहीं है। डडिया बाजार के पास बस अनियंत्रित होकर खंती में जाने के कारण सवारियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घायल हुए पांच यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
--
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

पिछले वर्ष 24 नवंबर को गूगल मैप के सहारे जाते तीन लोगों की कार बदायूं के दातागंज में रामगंगा नदी के अधूरे पुल से नीचे गिर गई थी। इससे सवार तीनों लोगों की मौत हो गई थी। पुल का कुछ हिस्सा बाढ़ में बह गया था। इस घटना के कुछ दिन बाद ही तीन दिसंबर को बरेली के इज्जतनगर इलाके में गूगल मैप पर दिखाए गए रास्ते पर चलते-चलते एक कार कलापुर नहर में जा गिरी थी। खैर यह हुई थी कि नहर में पानी नहीं था।
--
रात के अंधेरे में कोई नहीं मिला रास्ता बताने वाला तो लिया गूगल मैप का सहारा
तिलहर। निगोही से पीलीभीत होकर पंजाब जाने के बजाय चालक टूरिस्ट बस को तिलहर-निगोही मार्ग पर ले गया। रात का वक्त होने के कारण राह चलते कोई व्यक्ति मिला नहीं तो गूगल मैप का सहारा लेना बड़ी परेशानी बन गई। यह रास्ता लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण के कारण बंद पड़ा है। गूगल मैप के जरिये आगे बढ़ रहा चालक अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस खाई में जा गिरी और चीख-पुकार मच गई।
नेपाल सीमा से बस में सवार हुए अधिकतर यात्री थकान होने के चलते नींद में थे। सभी अपनी सीटों पर लेटे हुए थे। बस के चालक ने गूगल मैप पर रास्ता डालकर बस को दौड़ा दिया। शॉर्टकट के फेर में बस को निगोही-तिलहर मार्ग पर ले गया। यह रास्ता कच्चा होने के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण के कारण रेलवे ने बंद कर रखा है। इस रास्ते से सिर्फ पैदल ही लोग निकल पाते हैं। पूर्व में भी यहां पर दो बाइक सवार ट्रेनों की चपेट में आ चुके हैं।
साढ़े तीन बजे डडिया के पास चालक झपकी आने से नियंत्रण खो बैठा और बस खंती की ओर चल दी। चालक ने किसी तरह नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। हादसे के बाद नींद से यात्री जाग गए और चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। सीओ ज्योति यादव व इंस्पेक्टर अपराध दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। एहतियात के तौर पर सभी की जांच कराई गई। इसके बाद प्रशासन ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। संवाद

तिलहर में हादसे के बाद यात्रियों से जानकारी लेते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल

तिलहर में हादसे के बाद यात्रियों से जानकारी लेते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed