{"_id":"61e5c5456874a079c01d3f0f","slug":"goods-worth-four-and-a-half-lakh-including-cash-were-stolen-by-breaking-the-shutter-shahjahanpur-news-bly4728416127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर नकदी सहित साढ़े चार लाख की सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर नकदी सहित साढ़े चार लाख की सामान चोरी
विज्ञापन
खुटार। चोरों ने रविवार रात गांव जादौंपुर कलां निवासी फरमान की किराने की दुकान के ताले और शटर तोड़कर लगभग साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव जादौंपुर के फरमान ने बताया कि उनकी किराने की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और ताले भी तोड़ डाले। चोरों ने दुकान में रखी नकदी और किराने का तमाम सामान चोरी कर लिया। चोर किसी वाहन में सामान भरकर ले गए हैं। सोमवार सुबह उनको चोरी की जानकारी हो सकी।
फरमान के अनुसार उन्होंने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। चोर कैमरे और डिवाइस भी उखाड़ ले गए हैं। उन्होंने आसपास के लोगों ने जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी चोरों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। फरमान की सूचना पर पुलिस ने जांच की और चोरी गए सामान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद फरमान ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।