फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goods of encroachers confiscated, fine also imposed

Shahjahanpur News: अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त, जुर्माना भी लगा

Wed, 11 Dec 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Dec 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Goods of encroachers confiscated, fine also imposed
लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तिराहे तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण का सामान भरकर ले जाती जेसीबी। स्र
शाहजहांपुर। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर तिराहे तक मंगलवार को अतिक्रमण हटवाया गया। प्रवर्तन दल ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। दुकानदारों पर 12,300 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग पर अधिकतर दुकानदारों व ठेले वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। सड़क पर निर्माण सामग्री भी पड़ी मिली, जिसको जेसीबी से हटवाया गया। अधिकारियों ने पूर्व में ही दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की थी, लेकिन इसको किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद कर अधीक्षक सदानंद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed