फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Global Conflicts Pose Crisis for MSMEs; Entrepreneurs Demand Government Intervention

Shahjahanpur News: वैश्विक संघर्ष से सूक्ष्म, लघु उद्योगों पर संकट, उद्यमियों ने उठाई सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Global Conflicts Pose Crisis for MSMEs; Entrepreneurs Demand Government Intervention
बरेली मोड़ ​स्थित कार्यालय में बैठक में उप​स्थित आईआईए के पदा​धिकारी। स्रोत : आईआईए
शाहजहांपुर। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध तथा युद्धविराम की अनिश्चितता के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) पर संकट बढ़ गया है। उद्यमी कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता और श्रमिकों की समस्या को लेकर चिंंतित हैं।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बरेली मोड़ स्थित एक कार्यालय पर हुई बैठक में उद्यमियों ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से इस संकट से उबारने के लिए तत्काल प्रभावी नीतियां लागू करने की अपील की। बैठक में उद्यमियों ने कहा कि युद्ध के चलते कच्चे माल के दाम अनियंत्रित हैं। श्रमिकों की समस्या का भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इससे एमएसएमई क्षेत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने एमएसएमई की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह क्षेत्र और कमजोर हो सकता है। उन्होंने सरकार से उद्योगों को संकट से निकालने के लिए तुरंत प्रभावी नीतियां बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैप्टर अध्यक्ष विनम्र अग्रवाल और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी समस्याओं पर चिंता जताई, सरकार से त्वरित हस्तक्षेप मांगा। इस दौरान सीईसी सदस्य शुभम खन्ना, डिविजनल चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा, सचिव रोहित गोयल, हेमंत रोहरा, कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी, अंकित गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।

--
कच्चे माल और श्रमिक समस्या से जूझते उद्योग

उद्योग प्रतिनिधियों ने कच्चे माल की कीमतों में भारी अस्थिरता बताई। इस अस्थिरता से उत्पादन लागत बढ़ रही है और लाभ मार्जिन घट रहा है। श्रमिकों की उपलब्धता और उनकी बढ़ती लागत भी एक बड़ी समस्या है। इन कारकों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग गंभीर दबाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed