{"_id":"672bcb09cfc90d8fc309f1a6","slug":"girls-were-adamant-on-living-together-family-took-them-home-with-difficulty-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130655-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साथ रहने पर अड़ीं युवतियां, बमुश्किल घर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साथ रहने पर अड़ीं युवतियां, बमुश्किल घर ले गए परिजन
Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। साथ रहने पर अड़ीं दो युवतियों को परिजनों ने शाहजहांपुर में पकड़ लिया और बमुश्किल घर ले गए। इस दौरान दोनों ने पुवायां में जमकर हंगामा भी किया।
खुटार के एक गांव की युवती की रिश्तेदार सिंधौली के एक गांव में रहती है। दोनों युवतियों के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों युवतियों ने परिजनों से कई बार साथ रहने और कहीं भी उनकी शादी न करने की बात कही तो परिजन सतर्क हो गए और दोनों के बात करने पर पाबंदी लगा दी। बुधवार को दोनों युवतियां परिजनों की नजर बचाकर शाहजहांपुर जा पहुंचीं। इस बीच उनकी तलाश करते हुए परिजन भी शाहजहांपुर पहुंचे और दोनों को समझाकर पुवायां तक ले आए। पुवायां के राजीव चौक पर युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहते हुए हंगामा करने लगीं।
इस दौरान सिंधौली की युवती की बहन भी एक युवक के साथ राजीव चौक पर पहुंच गई, तब तक परिजन दोनों युवतियों को कार में बिठा चुके थे। सिंधौली की युवती की बहन और उसके साथ आए युवक ने कार का शीशा खुलवाने का प्रयास किया। शीशा नहीं खोले जाने पर युवक ने शीशा तोड़ दिया। विवाद की जानकारी पाकर राजीव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर आ पहुंचे और सभी को थाने ले गए। पूछताछ के दौरान थाने में भी दोनों युवतियां साथ रहने की बात कहती रहीं। थाने में शीशा तोड़ने वाले युवक ने नया शीशा डलवा देने बात कही। इसके बाद पुलिस ने सभी को थाने से जाने दिया।
विज्ञापन
खास बात यह है कि पुलिस ने मामला की सूचना अधिकारियों को नहीं दी और युवतियों को उनके परिजनों को लिखित में सौंपने की जरूरत भी नहीं समझी। थाने से जाने के बाद भी युवतियों ने जेबा चौराहे पर हंगामा किया। परिजन दोनों को बमुश्किल घर ले गए हैं। सवाल है कि ऐसे में युवतियों को खतरा हो सकता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि युवतियों को उनके परिजन शाहजहांपुर से लेकर आए थे। खुटार थाने में एक युवती के लापता होने की सूचना दी गई थी। पुवायां में कार का शीशा टूटने पर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष आपसी सहमति से बात कर खुटार थाने जाने की बात कहकर चले गए थे। उधर खुटार के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि युवतियां थाने नहीं आईं हैं। जानकारी कराई जाएगी।