{"_id":"66369fae627e29da400c3215","slug":"girls-students-suffering-from-anemia-will-be-identified-in-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118000-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्यालयों में चिह्नित की जाएंगी खून की कमी से जूझ रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्यालयों में चिह्नित की जाएंगी खून की कमी से जूझ रहीं छात्राएं
Sun, 05 May 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खून की कमी से जूझने वालीं परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयाें की छात्राओं की रक्ताल्पता (एनीमिया) की जांच अभियान चलाकर की जाएगी। एनेमिक छात्राओं को चिह्नित कर आयरन-कैल्शियम की गोली खिलाने के साथ ही उनके बेहतर आहार पर जोर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की बीएसए और डीआईओएस से सूची मांगी है। हर सीएचसी पर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें कक्षा छह से 12 तक की एनेमिक छात्राओं की जानकारी जुटाएंगी।
जांच पूर्ण होने के बाद छात्राओं का कैल्शियम व आयरन की गोलियां देने के साथ उनके आहार को बेहतर करने की योजना है। इससे उनके अंदर खून की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
तंदरुस्त करने के लिए एमडीएम में बढ़ सकती हरी सब्जियां
-एनेमिक छात्राओं का डाटा आने के बाद उन्हें तंदरुस्त बनाने की कवायद की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर एमडीएम में हरी सब्जियों को बढ़ाया जाए, जिससे उनके अंदर पोषक तत्वों की कमी दूर की जा सके।
-- -- -- -- -
यह है एनीमिया की पहचान
-नाखून, हथेली और आंखों की लालिमा में कमी आना।
-- -- -- -- -- -- -- -
रक्ताल्पता के ये हैं लक्षण
-बार-बार बीमार पड़ना, सांस फूलना, थकावट, घबराहट, चक्कर आना।
-- -- -- -- -- -- -
ऐसे करें आयरन की पूर्ति
-हरी सब्जी, चने का साग, साेयाबीन, अंकुरित चने का सेवन।
-भोजन से पहले या बाद में दो-तीन घंटे में चाय, काॅफी, दूध का सेवन नहीं करें।
-- -- -- -- -- -- -
20 से बंद हाेंगे स्कूल, छात्राओं की जांच करना चुनौती
-सोमवार से अभियान शुरू करने की तैयारी की गई है। 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाएगा। इस अवधि में चुनाव को लेकर छुट्टियां भी होंगी। इतने कम समय में शत-प्रतिशत छात्राओं की जांच पूर्ण करना बड़ी चुनौती है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के साथ एएनएम को जांच के लिए लगाया है। सीएमओ डाॅ.आरके गौतम ने बताया कि शेष छात्राओं की जांच अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कराएंगे।
-- -- -- -- --
15 मई को शिक्षिकाओं का होगा प्रशिक्षण
-एनेमिक छात्राओं के आहार को लेकर 15 मई को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षिकाओं के नाम भी मांगे गए हैं। प्रशिक्षण के जरिये एनेमिक छात्राओं को स्कूल में एमडीएम के जरिये बेहतर आहार की व्यवस्था कराने की तैयारी है।
-- -- -- -- -- -- -
बेसिक के 909 विद्यालयों की छात्राओं की होगी जांच
-909 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से आठ तक की 51573 छात्राओं की जांच की जाएगी। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि इन कंपोजिट व जूनियर हाईस्कूल में 49973 व कस्तूरबा गांधी विद्यालयाें में 1600 छात्राएं पंजीकृत हैं। दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा विभाग के नौ से 12वीं तक के 51 सरकारी स्कूलों की करीब 40 हजार छात्राओं की जांच भी होगी।
-- -- -- -- -- --
-छात्राओं में एनीमिया की जांच के लिए टीमों का गठन कर लिया गया। ब्लॉकवार स्कूलों में टीमें जाएंगी। स्कूलों में अवकाश से पहले जांच पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ.आरके गौतम, सीएमओ