फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girls stopped vehicles on the highway and extorted money from the drivers in Shahjahanpur

हाईवे पर घूम रहा युवतियों का गैंग: वाहन रुकवाकर करती हैं ये काम, शाहजहांपुर में सामने आया चौंकाने वाला मामला

Tue, 15 Jul 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 06:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को पांच-छह युवतियां हाईवे पर वाहन चालकों से वसूली करती देखी गईं। लोगों ने थाने में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवतियां भाग गईं। 

विज्ञापन
girls stopped vehicles on the highway and extorted money from the drivers in Shahjahanpur
युवतियों ने वाहन चालकों से की वसूली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर मंगलवार को पांच-छह युवतियों ने मिश्रीपुर गांव के पास वाहन चालकों को रोककर उनसे रुपयों की वसूली की। जींस टॉप पहनीं युवतियां परिवार की गरीबी का वास्ता देकर वाहन चालकों से मदद के बहाने रकम वसूल रही थीं, लेकिन उनके पहनावे और अंग्रेजी मिश्रित बोलचाल से ऐसा नहीं लगा कि वह गरीब परिवारों से वास्ता रखती हैं। किसी वाहन चालक ने थाने में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवतियां ई-रिक्शा में बैठकर वहां से चली गईं। 

विज्ञापन


बाद में मधवामई मोड़ और सतवां गांव के मोड़ के पास युवतियां रकम वसूलते देखीं गईं। वाहनों को रोक कर वसूली करने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगने से जाम जैसी स्थिति बनती देख लड़कियां वहां से चली गईं। इससे पहले भी कई स्थानों पर युवतियों द्वारा वसूली की शिकायत पुलिस के पास आ चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला पुलिस के साथ फोर्स भेजा गया, लेकिन तब तक युवतियां जा चुकी थीं। युवतियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि कटरा और सिंधौली में यह युवतियां देखी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 18 युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के आरोपी नावेद का खुलेगा काला चिट्ठा, जांच के लिए तीन टीमें गठित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बरेली के आंवला में सामने आया था इसी तरह का मामला 
20 जून को बरेली के आंवला में इसी तरह का मामला सामने आया था। आंवला क्षेत्र में जींस-टाप पहनी नौ युवतियां सड़कों पर घूम-घूमकर भीख मांग रही थीं। राहगीरों और वाहन चालकों से हजारों रुपये भी वसूल लिए थे। युवतियों की हरकत देखकर लोगों ने पुलिस को बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed