{"_id":"69ea5cf7694f8e25250bfe9f","slug":"girls-lagging-behind-in-the-list-of-toppers-students-hard-work-paid-off-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1002-173559-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टॉपरों की सूची में पिछड़ीं छात्राएं, छात्राें की मेहनत लाई रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टॉपरों की सूची में पिछड़ीं छात्राएं, छात्राें की मेहनत लाई रंग
Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इस बार छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए छात्रों ने अपना परचम लहराया। कड़ी मेहनत की बदौलत इस बार की हाईस्कूल की सूची में 19 छात्र तो इंटरमीडिएट की सूची में 12 छात्र शामिल रहे। पिछले साल हाईस्कूल में अंजलि तो इंटरमीडिएट में यशी ने मुकाम हासिल किया था।
बात करें पिछले साल के मुकाबले परीक्षा परिणामों की तो साल 2025 में 82.72 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे, इस बार 1.04 प्रतिशत बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले 8.11 प्रतिशत कम हुआ है। साल 2025 में 82.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। वहीं इस बार का परीक्षा परिणाम 74.31 प्रतिशत ही रह गया। हालांकि विभाग का कहना है कि इस बार की परीक्षा परिणामों में राजकीय कॉलेजों के साथ ही एडेड विद्यालयों की भी भागीदारी दिखाई दी है।
जेल में विचाराधीन तीन बंदियों ने भी पास की यूपी बोर्ड की परीक्षा
जिला कारागार अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि इस बार की परीक्षा में जेल में निरुद्ध तीन बंदियों ने भी बोर्ड परीक्षा पास की है। हाईस्कूल में शैलेश कुमार निवासी ग्राम राजापुर ने 66.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही हाईस्कूल में ही सूरज निवासी ग्राम सरैंया ओयल ने भी 61.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला गोटय्याबाग निवासी अनिकेत कुमार ने इंटरमीडिएट में 55.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। कहा कि तीनों बंदियों ने जेल में रहते हुए परीक्षा में शामिल होने की बात कही थी इसको लेकर उन्हें सुरक्षा के बीच पेपर दिलवाया गया। फिलहाल तीनाें के पास होने से कारागार प्रशासन में खुशी है।