{"_id":"62e436c25ab60459f909fe8d","slug":"girls-are-the-axis-of-society-take-care-of-health-shahjahanpur-news-bly4929182153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के मौसम में सावधानी बरतकर बीमारियों से बचें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के मौसम में सावधानी बरतकर बीमारियों से बचें छात्राएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं को बारिश के मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने के टिप्स दिए। कहा कि लड़कियां ही समाज और परिवार की धुरी हैं। पूरा परिवार उन्हीं के इर्द-गिर्द होता है। उन्हें सेहत का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में करीब 65 छात्राएं मौजूद रहीं।
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित कार्यक्रम में डॉ. संगीता मोहन ने छात्राओं से कहा कि बारिश के मौसम में संचारी रोग फैलने की आशंका रहती है। वायरल, टाइफाइड और पीलिया जैसे रोग होने का खतरा बना रहता है। बरसात के पानी में लार्वा बहुत फैलता है, जिसके चलते डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा भी बना रहता है। संचारी रोगों से निपटने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। मौसम बदलने के कारण एलर्जी होने की आशंका रहती है। वायरल बुखार आ सकता है। अंत में अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य विमला वर्मा ने व्यक्त किया।
ये बरतें सावधानी
- चिपचिपे मौसम में फंगल संक्रमण की आशंका के चलते हाथ-पैरों को साफ और सूखा रखें।
- हल्का खाना खाएं, बाहरी चीजों को खाने से परहेज करें, पौष्टिक आहार लेकर शरीर को स्वस्थ बनाएं।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें, घर और आसपास पानी का ठहराव न होने दें।
- भूखे पेट घर से आने से बचें, स्कूल आते समय भरपेट खाना खाकर ही निकलें।
- हाईजीन व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
खान-पान का ध्यान रखेंगे
बारिश के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर भी भूखे पेट घर से निकलने से मना करते हैं। इससे शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। -अनवी
बरतेंगे सावधानी
मानसूनी सीजन में कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका रहती है। इसके बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के बारे में डॉक्टर ने जानकारी दी है। -गरिमा
लोगों बताएंगे जानकारी
कार्यक्रम में मिली जानकारी को आसपास भी साझा करेंगे। दूसरों तक अच्छी जानकारी साझा करने से अन्य लोग भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। -क्षमा दीक्षित
जलभराव बीमारी की जड़
बरसात होने पर जलभराव होने से मच्छरों का ठहराव हो जाता है, जिसके चलते बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। उसके लिए सावधानी बरतना चाहिए। -दिव्यांशी देवी
कुपोषण से बचें छात्राएं
लड़कियों को पोषक तत्वों को लेना चाहिए, जिससे वे कुपोषण से बच सकें। साफ-सफाई का ध्यान रखने से शरीर पर फर्क नहीं पड़ेगा। -रिफा इरशाद
सेहतमंद रहेंगे
छात्राओं को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। लड़कियों को स्वस्थ रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। -सौभाग्या

शाहजहांपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ सगीत?- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन