फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl student reached school after consuming poison, died

Shahjahanpur News: जहर खाकर स्कूल पहुंची छात्रा, मौत

Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girl student reached school after consuming poison, died
तिलहर। थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल में उसकी तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी पर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी तिलहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को वह स्कूल पहुंची तो उसकी हालत खराब होने लगी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन छात्रा को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने से छात्रा की हालत बिगड़ने की बात कही। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, तभी मीरानपुर कटरा के पास छात्रा ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा ने जहरीला पदार्थ क्यों और किन परिस्थितियों में खाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed