{"_id":"5ea9b4d58ebc3e90510714ff","slug":"girl-injured-by-gun-shot-shahjahanpur-news-bly4042599192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद में चली गोली सात साल की मासूम के लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के विवाद में चली गोली सात साल की मासूम के लगी
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के गांव सिंगराह में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सात वर्षीय मासूम बच्ची के पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इधर, मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
सिंगराह निवासी छविराम के खेत की मेड़ को मंगलवार दोपहर गांव का महिपाल काट रहा था। छविराम के भाई विश्राम ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। उस वक्त तो वहां मौजूद अन्य लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि शाम सात बजे महिपाल अपने दो साथियों को लेकर छविराम के घर पहुंच गया और झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर महिपाल और उसके साथियों ने अवैध असलहे से तीन राउंड फायर कर दी। इसमें एक गोली छविराम की छोटी बेटी सात वर्षीय नीतू के पेट में जा लगी। गोली लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। भीड़ जुटने से पहले तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ही घायल मासूम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि छविराम की तहरीर पर महिपाल, रामनिवास व कमलेश के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।