{"_id":"5eb593ca8ebc3e908256809e","slug":"girl-hanging-after-beaten-shahjahanpur-news-bly405228410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को पीटकर फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को पीटकर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
कलान। ग्राम पंचायत टडई में घर के बाहर टिन शेड कमरे में सो रही बालिका शुक्रवार सुबह मृत मिली। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं लेकिन हत्या का कारण हैंगिंग बताया गया है। परिवार वालों ने घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन गांव में चर्चा है कि पिटाई के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। कुछ गांव वालों ने टिन शेड में एक रस्सी भी बंधी देखी थी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक उसे गायब कर दिया गया।
ग्राम पंचायत टडई में खुशीराम की 12 वर्षीय पुत्री मूला बृहस्पतिवार रात घर के बाहर टिनशेड में अकेली सो रही थी। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मूला के पिता खुशीराम, चाचा मनीराम और हरिराम 20-25 दिन से जेल में बंद हैं। उन पर रुपयों के लेनदेन में गांव के ही बदन सिंह की हत्या का आरोप है। गांव वालों के मुताबिक मूला के घर में इन दिनों उसके कई रिश्तेदार रुके हुए हैं जो खुशीराम के केस की पैरवी करने के साथ ही फसल की कटाई में लगे हैं। शुक्रवार को खुशीराम के समधी कमलेश निवासी बाहरिया थाना मिर्जापुर ने पुलिस को मूला की मौत की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मूला अपने चाचा मनीराम के घर से खाना खाने के बाद रात आठ बजे अपने घर आकर अकेली ही सो गई थी। वहीं, पोस्टमार्टम में मूला के कंधे, कूल्हे और पैर में चोटों के गहरे निशान मिले हैं लेकिन मौत का कारण हैंगिंग ही बताया गया है। इस आधार पर गांव में चर्चा है कि पिटाई के बाद उसे फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। एसओ सुनील शर्मा ने बताया है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो टीनशेड में रस्सी का फंदा बंधा होने का निशाना देखा। गांव के कुछ लोगों ने भी सुबह टिनशेड में रस्सी बंधे होने की बात कही थी लेकिन पुलिस के पहुुंचने तक फंदा गायब हो गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।