{"_id":"69a9c197b4ffcb92c40c7fbb","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-attempted-rape-and-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167177-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालिका की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म की कोशिश कर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालिका की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म की कोशिश कर हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर रोजा के मोहल्ला लोधीपुर नई काॅलोनी में किराये पर रहने वाली महिला की सात वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बालिका का शव छत के जीने की ग्रिल से लटका मिला। उसके गले पर दुपट्टे का फंदा पड़ा मिला। मृतका की मां ने एक युवक व उसके भाई पर दुष्कर्म की कोशिश व हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है।
जलालाबाद निवासी महिला पति की आदत से परेशान होकर चार बच्चों के साथ करीब चार साल से आरसी मिशन क्षेत्र में स्थित मायके में रह रही थी। नौ महीने पहले उसने रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर की नई कॉलोनी में एक मकान में किराये पर रहना शुरू कर दिया। वह घरों में कामकाज कर बच्चों का भरण-पोषण करती है।
महिला ने बताया कि होली पर वह मकान मालिक के सिटी पार्क में स्थित दूसरे मकान में काम करने गई थी। उनके बच्चे घर पर अकेले थे। आरोप है कि सुबह करीब 11:40 मिनट पर एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर उनकी सात साल की बेटी को मार दिया। आरोप है कि उसने बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी उस युवक पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। फोन पर बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर घर आई। बेटी को लेकर अस्पताल गई। वहां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।
महिला का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद शाम करीब सात बजे आरोपी युवक उनके घर पर आया। बोला- मैंने तुम्हारी बेटी को मारा है। तुम्हें जो करना है कर लेना। आरोप है कि इससे पूर्व भी उस युवक ने बेटी को दो बार मारने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि बेटी एनसी में पढ़ाती थी।
बड़ी बेटी और पुत्र ने घटना के समय आरोपी युवक को छत से भागते हुए देखा है। आरोपी युवक अधिवक्ता है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बालिका का वीडियोग्राफी समेत पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। फिलहाल हर पहलू पर मामले की जांच कराई जाएगी।
--
बड़ी बहन ने चाकू से फंदा काटकर उतारा
महिला ने बताया कि सुबह छह बजे काम के लिए निकलती है और शाम को लौटती है। इसलिए घर में बाहर से ताला डाल चाबी बच्चों को ही दे जाती थी। जीने का दरवाजा नहीं लगाते थे, ताकि बच्चे छत पर खेल लें। घटना के बाद बड़ी बेटी ने अपनी बहन को ग्रिल से लटका देखा तो छत पर गई। नीचे से चाकू ले जाकर दुपट्टा काटा, फिर छत से लोगों को आवाज लगाई। चाबी फेंक दरवाजा खुलवाया।
--
होली पर रोजा की एक मोहल्ले की बालिका की मौत हुई है। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, बालिका की मौत फंदे से लटकने से हुई है। शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी