फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl committed suicide by shooting herself with illegal gun in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती की मौत, पिता बोले- बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या

Mon, 11 Aug 2025 01:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 01:15 PM IST
सार

खुटार कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी में रविवार रात एक युवती को संदिग्ध हालात में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी बीमारी से परेशान थी। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
girl committed suicide by shooting herself with illegal gun in Shahjahanpur
वर्षा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी में एक युवती की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती ने बीमारी से परेशान होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पश्चिमी गढ़ी निवासी रामलड़ैते ने बताया कि उनकी पुत्री 20 वर्षीय वर्षा लगभग नौ साल से बीमार चल रही थी। उसके पेट में इंफेक्शन था, जिस कारण उसे उल्टियां होती रहतीं थीं, जिससे वह काफी परेशान थी। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से इलाज भी चल रहा था। रविवार रात परिवार के लोग कमरे में सो गए। रात लगभग 11 बजे वर्षा ने घर की सीढ़ियों पर तमंचे से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, बेर के पेड़ पर लटके मिले दोनों, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ पड़ी मिली युवती 
गोली की आवाज सुनकर परिजन उठे तो वर्षा खून से लथपथ पड़ी मिली। वर्षा को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीढि़यों के पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।

जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। वर्षा की मौत से पिता रामलड़ैते, मां गीता देवी, छोटी बहन पुत्री शालिनी, भाई साजन, राजन और रमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

सवाल: वर्षा के पास कहां से आया तमंचा
वर्षा ने जिस तमंचे से खुद को गोली मारी है, उसके बारे में परिजन अनिभिज्ञता जता रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि वर्षा के पास आखिर तमंचा कहां से आया। रविवार रात वर्षा ने परिजनों के साथ खाना खाया था, इस दौरान वह पूरी तरह से सामान्य थी और परिवार में किसी से वाद-विवाद नहीं हुआ था, तो रात 11 बजे तक ऐसा क्या हो गया कि वर्षा ने खुद को गोली मार ली। पुलिस भी इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed