फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl commits suicide after not liking the food cooked by her mother in shahjahanpur

शाहजहांपुर में किशोर ने दी जान: मां के हाथ का बना खाना नहीं आया पसंद, बेटी ने कर ली आत्महत्या

Thu, 28 Nov 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में 15 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि किशोरी का खाना पसंद न आने पर मां से झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
girl commits suicide after not liking the food cooked by her mother in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव बरुआ खुर्द निवासी कौशिकी (15 वर्ष) मां के बनाए खाने में नमक अधिक होने पर नाराज हो गई। किशोरी ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।   

विज्ञापन


सुनील कुमार कृभको फैक्टरी में पल्लेदारी करते हैं। उनकी बेटी कौशिकी का मंगलवार की दोपहर में अपने छह साल के भाई से विवाद हो गया था। इसको लेकर वह काफी नाराज हो गई थी। पुलिस के अनुसार, शाम में खाना खाने के दौरान सब्जी में नमक अधिक होने पर मां गुड्डी देवी से झगड़ने के बाद गुस्से में कमरे में जाकर लेट गई।
विज्ञापन

 
परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी से लौटे सुनील ने पत्नी को जगाकर खाना मांगा। तब गुड्डी ने बताया कि बेटी कौशिकी ने भी खाना नहीं खाया। इसके बाद दंपती ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का शव देख चीख पड़े मां-बाप 
अंदर से कोई आहट नहीं आई तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर झांककर देखा तो कौशिकी का शव लटका मिला। शव देखकर दंपती की चीख निकल गई। दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। 

सूचना पर पुलिस पहुंची गई। उन्होंने परिजन से जानकारी ली। परिजन ने मां से हुए विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कौशिकी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed