फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl caught with wrong intentions, beaten up

Shahjahanpur News: बच्ची को गलत नीयत से पकड़ा, हुई पीटाई

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Girl caught with wrong intentions, beaten up
- कंटीले तारों की चपेट में आकर हुआ गंभीर रूप से घायल, भेजा गया मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। छह साल की बच्ची को गलत नीयत से पकड़ने पर दादी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पूर्व लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया।
क्षेत्र के ही एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल की शाम उनकी छह वर्षीय पौत्री घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही व्यक्ति उसको दस रुपये देने का लालच देकर पड़ोस के खेत में खड़ी ट्राॅली के पास ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पौत्री के रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची और शोर मचाया तो तमाम लोग आ गए।

गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। आरोपी खेत में लगे कंटीले तारों की चपेट में आकर घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed