फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gifts given to Hafiz on completion of Quran

Shahjahanpur News: कुरान मुकम्मल होने पर हाफिज को दिए तोहफे

Mon, 02 Mar 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gifts given to Hafiz on completion of Quran
मोहल्ला बाडूजई में मस्जिद शेरुज्जमा खां में कुरान सुनाने वाले हाफिज अबु हमजा को उपहार देते कमेट
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम स्थित मस्जिद शेरुज्जमा खां में रमजान के महीने में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हो गया। इस बीच कुरान सुनाने वाले हाफिज अबु हमजा को तोहफे देकर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को फातिहाख्वानी के बाद सभी को शीरीनी तकसीम की गई। मस्जिद इमाम मौलाना जुनैद रजा ने कहा कि कुरान की हिफाजत की जिम्मेदारी खुद अल्लाह ने ली है। कुरान-ए-करीम रमजान के मुकद्दस महीने में नाजिल हुआ। मस्जिद कमेटी अध्यक्ष आफताब अली ने कहा कि हम सब आपस में मिलजुल कर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए काम करें।
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी सचिव हाफिज शाह आलम, फाजिल खां, सुहेल खां, शरीफ कुरैशी, सरताज हुसैन, तौहीद आलम, हाजी फारूक, हाफिज हमजा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक सरताज मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रोजा इफ्तार में की गई दुआ
मस्जिद में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मगरिब की अजान के साथ ही सभी ने खजूर से रोजा इफ्तार किया और विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed