फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ghat establishment done in homes and temples

घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्र

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र की सोमवार को शुरुआत हो गई।चौक मंडी के दुर्गा माता मंदिर में पुजारी अरुण कुमार शुक्ला ने विशेष पूजा कर घट स्थापना की।घरों में घट स्थापना की गई और भक्तों ने मिट्टी के सकोरे में जौ बोये।

विज्ञापन
Ghat establishment done in homes and temples

विस्तार

शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र की सोमवार को शुरुआत हो गई। घरों और मंदिरों में भक्तों ने घट स्थापना के साथ नौ दिनों के उपवास शुरू कर दिए। पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई।
विज्ञापन

शहर के खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, टाउनहाल में नवदुर्गा मंदिर, चौक में फूलमती मंदिर, मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर के साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत सभी मंदिरों में घट स्थापना की गई। चौक मंडी के दुर्गा माता मंदिर में पुजारी अरुण कुमार शुक्ला ने विशेष पूजा कर घट स्थापना की। दूसरे मंदिरों में विधिविधान से पूजन किया गया। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। घरों में घट स्थापना की गई और भक्तों ने मिट्टी के सकोरे में जौ बोये। फूलमती मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

बाजारों में फलों व मेवा की खूब खरीदारी
पहले दिन बाजार में फलों व मेवा की खूब खरीदारी हुई। फल तथा मेवा का भोग देवी मां को लगाया गया। अधिकांश लोग नौ दिनों तक फलाहार ही लेंगे, इसलिए फलों पर महंगाई देखी गई। कुट्टू का आटा की भी बाजार में काफी मांग रही। दुकानदारों ने बताया कि फलों व मेवा पर कुछ महंगाई है लेकिन इसका बिक्री पर कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर किया चूना छिड़काव
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने अपने जोन में बने मंदिरों तथा आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सफाई अभियान के साथ चूना छिड़काव व नाले-नालियों में एंटी लार्वा छिड़काव कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed