फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Get repair work done in cooperative sugar mill on time

Shahjahanpur News: सहकारी चीनी मिल में समय से कराएं मरम्मत कार्य

Thu, 29 Aug 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Get repair work done in cooperative sugar mill on time
किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां में निरीक्षण करते सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक विनीत कुमा
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल को समय से चलाए जाने के लिए चल रहे मरम्मत कार्यों का बुधवार को सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक विनीत कुमार और डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मिल के प्रबंधक डाॅ. सुभाष यादव से कहा कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समय से होना चाहिए। काम में तेजी लाई जाए, जिससे पेराई सत्र समय से शुरू हो सके। उन्होंने चीनी मिल फार्म में बोए गए गन्ने का भी निरीक्षण किया और गन्ने में रोग लगने पर उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान तकनीकी प्रधान महाप्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल, सीसीओ प्रवीण कुमार यादव, चीफ इंजीनियर अभिजीत सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
नवीन विधि अपनाने पर दिया जोर
तिलहर। चीनी मिल के एमडी कुमार विनीत ने बुधवार को मिल के मेंटेनेंस कार्य का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिल फार्म पर गन्ने की उपज को भी देखा तथा समस्याओं पर चर्चा की।उन्होंने गन्ना चैन कटर सहित मिल यार्ड का भी निरीक्षण किया। गन्ना फार्म हाउस पर गन्ने की फसल को देखकर नवीन विधि अपनाने पर जोर दिया। चीनी मिल के प्रबंधक जंग बहादुर यादव, चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव और लेखाधिकारी से बातचीत करते हुए समस्याओं पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed