{"_id":"698f7337c66729d9ec0e3354","slug":"get-loose-power-cables-on-the-procession-route-repaired-by-the-20th-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-165550-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस मार्ग के ढीले बिजली के तार 20 तक दुरुस्त कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस मार्ग के ढीले बिजली के तार 20 तक दुरुस्त कराएं : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शहर में निकलने वाले छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस की तैयारियों के संबंध में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में समीक्षा की गई। डीएम ने जुलूस मार्गों के ढीले विद्युत तार एवं झुके खंभों को ठीक कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को 20 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्गों से ईंट-पत्थर को हटवाकर सफाई करा दी जाए।
डीएम ने कहा कि जुलूस मार्गों एवं होलिकादहन स्थलों का अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। पर्व के दौरान पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं नगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा का खाका प्रस्तुत किया। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद