{"_id":"6362bbbc3fb6b2777f6539d2","slug":"get-10th-model-paper-from-the-website-of-board-of-secondary-education-shahjahanpur-news-bly5025182126","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से प्राप्त करें दसवीं के मॉडल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से प्राप्त करें दसवीं के मॉडल पेपर
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट
से प्राप्त करें दसवीं के मॉडल पेपर
- परीक्षा की तैयारी के लिए परिषद की वेबसाइट पर मॉडल पेपर कर दिए गए हैं अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिषद की वेबसाइट पर दसवीं के मॉडल पेपरों को अपलोड कर दिया गया है। इनको डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी की जा सकती है।
डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि छात्रों की सहूलियत के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर विषयवार मॉडल पेपर और प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं। इससे छात्र आसानी से परीक्षा के स्वरूप को समझकर अपनी तैयारी कर सकते हैं।
उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह छात्रों को इसकी जानकारी दें। वेबसाइट पर हिंदी, गणित, विज्ञान, उर्दू समेत अन्य विषयों के प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध हैं। डीआईओएस ने बताया कि upmsp.in पर छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर के जरिए अपनी तैयारी आसानी से कर सकते हैं।