फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gender change Sharad will take the wedding procession on 23rd November

Shahjahanpur News: 23 नवंबर को बरात लेकर जाएंगे जेंडर बदलने वाले शरद

Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gender change Sharad will take the wedding procession on 23rd November
जेंडर बदलने वाले शरद सिंह ने अपनी दोस्त सविता के साथ सगाई कर ली। स्रोत-स्वयं
0 अमर शहीद की प्रपौत्री जेंडर बदलकर शरद सिंह बने
विज्ञापन

0 महिला मित्र सविता से की सगाई, शरद के सिर सजेगा सेहरा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। काकोरी कांड के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह जेंडर बदलकर शरद सिंह बनने के बाद अब अपनी महिला मित्र से शादी करने जा रहे हैं। उनका विवाह 23 नवंबर को होगा।
ददरौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सतवां में सहायक अध्यापक सरिता सिंह ने 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त की थी। नौकरी मिलने के बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलने के लिए आवेदन दिया था। उसके बाद थेरेपी आदि कराने से उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछें आ गईं थी।
विज्ञापन

उन्हें प्रशासन ने पुरुष होने का प्रमाण पत्र भी दे दिया था। सरकारी दस्तावेज में पुरुष बनने के बाद शरद सिंह शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह के साथ सगाई कर ली है, जो पीलीभीत की रहने वाली हैं। शरद ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दोनों पैरों से दिव्यांग हैं शरद
शरद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके लिए लड़की से लड़का बनने का फैसला आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि बचपन से उनमें सारे गुण पुरुषों की तरह थे। शिक्षक पद पर नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन (जेंडर चेंज) कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed